19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

खाद्यान्न महंगाई की दर बढ़कर 17.65 प्रतिशत हुई

22 अप्रैल 2010

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

 

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महंगाई कम करने की तमाम कोशिशों और आधार ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बीच खाद्यान्न महंगाई की दर फिर बढ़ी है। 10 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान खाद्यान्न महंगाई की दर 17.65 प्रतिशत हो गई। इससे पहले के सप्ताह में यह दर 17.22 प्रतिशत थी।

 

खाद्य मुद्रास्फीति दर घटकर 17.58 फीसदी हुई

 

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह के दौरान खाद्य पदार्थो के मूल्यों में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। गैर खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वार्षिक आधार पर गेहूं, दालों, फलों, दूध, अनाजों और गैर खाद्य वस्तुओं फाइबर, तिलहन तथा ईंधन के मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। बहरहाल आलू, सब्जियां और प्याज सस्ते हुए हैं।

बीते 52 सप्ताह के दौरान दालें 28.77 प्रतिशत, दूध 22.21 प्रतिशत, गेहूं 11.18 प्रतिशत, अनाज 10.06 प्रतिशत, फल 18.81 प्रतिशत और चावल 9.33 प्रतिशत महंगा हुआ, जबकि आलू 30.30 प्रतिशत, प्याज 6.63 प्रतिशत सस्ता हुआ।

 

भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाईं

 

उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक ने बाजार से अतिरिक्त तरलता को वापस खींचने के लिए महत्वपूर्ण दरों को 0.25 प्रतिशत बढ़ा कर मौद्रिक नीति को सख्त करने का प्रयास किया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.