
मेष
13 फरवरी 2012
गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रुप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ
13 फरवरी 2012
आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।

मिथुन
13 फरवरी 2012
आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।

कर्क
13 फरवरी 2012
ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।

सिंह
13 फरवरी 2012
गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहित हो जाएँगे। कार्य-सफलता के योग हैं।

कन्या
13 फरवरी 2012
गणेशजी कहते हैं कि परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभालिएगा। विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।

तुला
13 फरवरी 2012
गणेशजी कहते हैं कि आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

वृश्चिक
13 फरवरी 2012
गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्यचिकित्सा न करवाने एवं तकरार में न उतरने का सूचन करते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु
13 फरवरी 2012
आज का दिन आप के लिए लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर
13 फरवरी 2012
आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट - उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहिएगा। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। संतानों की पढा़ई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ
13 फरवरी 2012
आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।

मीन
13 फरवरी 2012
गणेशजी आपको आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिवारजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।

मेष
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
आपका नया वर्ष अत्यन्त व्यस्तता के साथ प्रारंभ हुआ है और गणेशजी यह देख रहे हैं कि यह परिपाटी चलती रहेगी। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिये योजना बनाना प्रारंभ कर देंगें क्योंकि नई सांझेदारियों और सहयोगियों को प्रारंभ करने का समय है। तथापि आप पेशेवर व्यक्ति है आप अपनी योजनाओं को धीमी गति से कार्यान्वित करना चाहेंगें, अपनी पिछली गल्तियों पर ध्यान दें, अपनी कमज़ोरियों को सुधारने का प्रयत्न करें और आगे बढ़ें। गणेशजी यह महसूस कर रहे हैं कि इसके पश्चात आप अधिक शान्त और आत्म-विश्वासी बनेंगें। तथापि, आप यह सुनिश्चित करें कि इस दौरान आप अपने परिवार की उपेक्षा न करें, नहीं तो आपका काम झगड़े का कारण बन सकता है। अकेले लोगों के विवाह होने का समय है। यह भी कि आप अपना आत्म-निरीक्षण करेंगें और आध्यात्मिक गतिविधियों के द्वारा आप अपना आत्म-मूल्यांकन करने में अधिक समय व्यतीत करेंगें। १५, १७ और २५ तारीखें धन और करियर के लिये भाग्यशाली है।

वृषभ
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
यह महीना आपके जीवन को नई दिशा देगा क्योंकि आप और अधिक स्वतंत्र बन रहे हैं और अपने फैसलें स्वयं लेंगें। आप अपने दफतर या घर की नई सजावट करेंगें और आपकी महत्वाकांक्षा आपके इस चहेरे पर मुस्कान का कारण है! किन्तु आराम करना ना भूले नहीं तो बहुत अधिक परिश्रम आपके स्वास्थ्य पर विपरित असर ड़ाल सकता है। आपका खराब स्वास्थ्य आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। बोलने के पहले दो बार सोचें और अपने प्रियजनों के साथ बहसबाजी न करें, या अनजाने में आप उन लोगों को चोट पहुंचा सकते हैं। इस महीने के दौरान आपके प्रणय-जीवन में उतार-चढ़ाव आयेंगें। ग़लतफहमी की कोई गुंजाइश ना रखें। गणेश जी यह सलाह दे रहें हैं कि आप अपने साथी से हुई ग़लतफहमी को दूर करने का प्रयत्न करें। गणेश जी यह भी कहते हैं कि अपने अन्तर्ज्ञान की सुनने से आप सफलता के करीब पहुंचेंगें। ९, १५ और२४ तारीखें करियर और वित्तीय फैसलें लेने के लिये अनुकूल है।

मिथुन
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
सत्ता के खोजी मिथुन के लिये इस पूरे महीने करियर महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी सारी योजनायें आपकी इच्छा के मुताबिक चल रही है इस कारण आप बहुत ही खुश रहेंगें। धीरे-धीरे, आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगें। चूंकि आपके ग्रह इस समय आपके अनुकूल है, आप नियम बनाने की स्थिति में है और अपने अधीनस्थ से अपने नियम मनवायेंगें। आप इस समय अपने उत्कृष्ठ कार्य के लिये तन्ख्वाह में बढ़ौत्तरी, पदोन्नति या इसी प्रकार के लाभ पाने की आशा कर सकते हैं। गणेश जी कहते हैं कि इसके साथ ही साथ आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान दें। नियमित अन्तरालों में आप अपने तनाव को कम करें और तरो-ताज़ा बनने का प्रयत्न करें। गणेश जी आश्वासन देते हैं कि वयक्तिक क्षेत्र में, घर का वातावरण जोशपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। यदि आप किसी खास व्यक्ति के लिये अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिये सही समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो ६, १७ और २५ तारीखें उत्तम है!

कर्क
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
इस महीने गणेशजी आपको अपने करियर के क्षेत्र में सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। आप धीमी गति से, लेकिन निरंतर प्रगति कर रहे हैं। आप अपनी प्रगति की धीमी गति के कारण बैचेन बन सकते हैं। तथापि, आपका एक ग़लत कदम आपकी महात्वाकांक्षाओं को हानि पहुंचा सकता है, अतः धीरज धरें। गणेशजी कर रहे हैं कि कार्य के स्थल पर ग़लतफहमी को न बनने देने के लिये खुल कर बोलें। व्यक्तिगत क्षेत्र में, आपका प्रणय जीवन आपके अनुकूल नहीं चल रहा है। गणेश जी आपको सुझाव दे रहे हैं कि आप अपने संबंध को और थोड़ा सा समय दें और देखें कि इसमें किस चीज की कमी है। यदि यह कार्य कर जाय तो ठीक है अन्यथा आगे बढ़ें। विवाहित जोड़े के लिये, आपकी वित्तीय उपलब्धियों के लिये आपका साथी आपको पूरा साथ देंगा। व्यवसाय या शैक्षणिक उददेश्यों के लिये विदेशी यात्रा भी संभव है। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक समृद्घि के लिये ३, १७, २१ और २७ तारीखों का लाभ उठायें।

सिंह
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
गणेश जी अग्रसूचना दे रहे हैं कि आपका सामाजिक जीवन, प्रणय जीवन और वित्त अपने शीर्ष पर रहेगा! जहां तक वित्त का संबंध है इस समय आपको कोई समस्या नहीं है। चाहे यह धन प्राप्ति, उधार की वसूली हो या कर्ज़ की मंजूरी करवाने का समय हो, आप इस समय यह सब आसानी से कर पायेंगें। अपने आसपास की सभी नकारत्मता से छुटकारा पा लें और अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा दें। आप अपनी रचनात्मक सोचों की अभिव्यक्ति अत्यन्त जोश के साथ करेंगें। तथापि, महीने की प्रथम आधी अवधि के दौर आपको अधिक देखभाल और ध्यान की आवश्यकता होगी। गणेश जी सलाह दे रहें हैं कि अतः तनावपूर्ण स्थितियों से बचने का प्रयत्न करें। सामाजिक सम्मेलनों में भाग लेकर या अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म देखें और अपने सांसारिक रूटिन से ब्रेक ले लें। ७, १५, १६ और २६ तारीखें आपके लिये लाभदायक है, इनका फायदा उठा लें।

कन्या
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
गणेश जी यह अग्रसूचना दे रहे हैं कि यह माह आप अपने स्वप्न को नइ दृष्टि औरअपने जीवन को नया उत्साह देंगें। यदि अब तक आपको धन की कमी थी वह अब पूरी हो जायेगी। वास्तव में, यह माह आपको अपनी वित्तीय स्थिति को औरअपने बेंक बेलेंस को बढ़ाने के कइ अवसर देगा। गणेशजी भविष्यवाणी कर रहे हैं कि अपने साथी के वित्तीय सहारे और थोडी बहुत योजना और संशोध्न की मदद से आप अपना नया व्यापार शुरू करेंगें या विद्यमान व्यापार को फैलायेंगे। इस माह आपका सामाजिक जीवन और प्रणय संबंध अच्छे रहेंगें। जोड़े घनिष्ठता का आस्वादन लेंगें और जबकि अकेले व्यक्ति विवाह करने के उददेश्य से अपने से विपरित लिंग के व्यक्ति को आकर्षित करेंगें। गणेशजी यह सुझाव दे रहे हैं कि आप व्यर्थ की बातों में अपनी शक्ति गंवाने के स्थान पर उसे उचित दिशा में उपयोग में लायें। ५,६,१३,१५,२३,२४ की भाग्यशाली तारीखों पर आप अपने स्नेही के सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।

तुला
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
फरवरी माह आपके लिए खुशियां और चुनौतियां लेकर आएगा। लेकिन, अपने अच्छे संतुलन कौशल से आप आसानी से स्थितियों का प्रबंधन कर सकेंगे। पूरे माह आप बेहद रचनात्मक और प्रगतिशील रहेंगे। आपका विचार कौशल काफी बढ़ सकता है। और आपका वित्त भी आशाजनक दिख रहा है। आपका ऊर्जा स्तर बहुत तेजी से बढ़ेगा क्योंकि आपके स्वास्थ्य का स्थान शक्तिशाली है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें आप फिट और ठीक रहेंगे। हालांकि, निजी जीवन में आपके साथी / जीवनसाथी भावनात्मक अशांति के माध्यम से गुजर सकते हैं। आप अत्यधिक सहायक होंगे क्योंकि वे दिशाहीन होकर आपकी मदद चाह सकते हैं। अविवाहितों के लिए गणेशजी रोमांटिक विकास की उम्मीद करते हैं। संक्षेप में, यह माह निर्णय लेने, योजना बनाने और उन्हें कार्यान्वित करने का है। 2, 3, 12, 20 और 29 आपके भाग्यशाली दिन होंगे।

वृश्चिक
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
यह माह आपको यादें दे सकता है जिन्हें आप हमेशा अपनी स्मृति में संजोना चाहेंगे। प्रेमी, दोस्तों, या परिवार के साथ फिल्म्स, पार्टी, मस्ती और मनोरंजन कार्ड पर है। विवाहित जोड़े सौहार्दपूर्ण संबंधों का आनंद उठा सकते हैं जबकि अविवाहित को किसी 'खास' से मिलने का अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि आप काम के बोझ तले दबे रहेंगे और आपको अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है। अपने दैनिक एक्सरसाइज को बनाए रखें और खान पान की आदतों के बारे में सावधान रहें। आराम के लिए खुद को खेल की गतिविधियों या संगीत सुनने में लिप्त करें। वित्त की समस्या नहीं होगी क्योंकि आपके जीवनसाथी आपके प्रति सहायक और उदार हैं। 27 और 28 तारीखें आपके प्रेम और पैसे के लिए अच्छी हो सकती है, लेकिन साथ ही यह समय बहुत तनावपूर्ण हो सकता है।

धनु
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
इस माह गणेशजी सलाह देते हैं कि समय के साथ जाएं, व्यावहारिक बनें, स्थिति को अपनाएं और इसके अनुसार काम करें। गणेशजी को उम्मीद है आप सामाजिक जीवन में और अधिक सक्रिय होंगे। आप पुराने दोस्तों के साथ जुड़ सकते हैं और नए संपर्क भी बना सकते हैं। व्यावसायिक स्तर पर आप संचार या विज्ञापन अभियानों का काम कर सकते हैं। संक्षेप में, इस माह व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्तर पर संपर्क प्रगतिशील हो सकता है। हालांकि, इस व्यस्त महीने के दौरान, आपको अपने प्रियजनों के साथ और अधिक समय बिताने की जरूरत है। उन्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं या मनोरंजक गतिविधियां अद्भुत काम कर सकती हैं। लेकिन, अनावश्यक खर्च से बचें। इसके अलावा, यह स्वस्थ वित्तीय स्थिति पर नजर रखने का समय है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए 8 , 15, 24 और 25 तारीख सबसे अच्छी साबित हो सकती हैं।

मकर
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
इस माह आपका पारिवारिक जीवन उतार चढ़ाव के माध्यम से गुजर सकता है। लेकिन, चिंता की कोई बात नहीं है, यह सब मंगल ग्रह के प्रतिगामी प्रभाव हैं। गणेशजी सलाह देते हैं कि विवादों से दूर रहें और इस चरण के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की कोशिश करें। व्यावसायिक स्तर पर, विज्ञापन अभियान और विपणन रणनीतियों से संबंधित कार्य आपके करियर को बहुत बढ़ावा दे सकते हैं। आर्थिक रूप से, यह माह असाधारण अच्छा प्रतीत हो रहा है। आपको यह पता चलेगा कि पैसा कड़ी मेहनत के माध्यम से आता है और इस तरह आपके और अधिक काम करने और अधिक कमाने की संभावना है। सुखद अहसास! जहां तक विद्यार्थियों की बात है, ग्रहों की स्थिति से उन्हें पढ़ाई में सफल होने में मदद मिल सकती है। इस व्यस्त कार्यक्रम में आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से आपको शांति मिलेगी और आप में नइ शक्ति भर जायेगी। 6, 24 और 25 तारीखें आपके प्रेम और करियर के लिए बहुत अच्छी हैं।

कुंभ
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
यह माह आपके स्वादिष्ट भोजन, लॉन्ग ड्राइव, शानदार स्पा में लिप्त होना और शॉपिंग यह सब है। लेकिन, इसी के साथ साथ , आप अपने करियर और वित्तीय स्थिति पर ध्यान केंद्रित रख सकते हैं। इस महीने आप व्यवसायिक भागीदारी के लिए अच्छे अवसर पा सकते हैं। पैसे बनाना आसान हो सकता है, लेकिन आपकी असली चुनौती सही तरीके से पैसे कमाना है। गणेशजी के आशीर्वाद से आप सही तरीके से पैसे कमाने का रास्ता चुन सकते हैं और अपने वित्त को इतना बढ़ा सकते हैं जितना पहले कभी नहीं था। हालांकि, सावधान रहें और यदि संभव हो तो बड़ी खरीददारी करने या इस अवधि के दौरान अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से बचें। विवाहित लोग इस समय के दौरान अपने जीवनसाथी के ध्यान और समर्पण का आनंद उठा सकते हैं। 1, 9, 17, 22 , 28 धन कमाने के लिए आपके लिए अनुकूल तिथियां हैं।

मीन
1 फरवरी 2012 - 29 फरवरी 2012
इस माह आध्यात्मिकता के साथ ही वास्तविक दुनिया से घिरे होंगे। आप आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर और अधिक झुके हो सकते हैं और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अपने आध्यात्मिक गुरु की मदद चाह सकते हैं। इसी समय, आप स्वप्नदर्शी हैं और वास्तविकता से दूर की दुनिया में रहते हैं। अभी आपका करियर आपकी प्राथमिकता नहीं हो सकता। फिर भी अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों को बंद न करें और गणेशजी सलाह देते हैं कि अपनी सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश न करें। आपके परिवार के सदस्यों को आपकी आवश्यकता हो सकती है। उनके साथ समय बिताने से जीवनसाथी और बच्चों के साथ आपके समीकरण में सुधार होगा। इस चरण के दौरान आप कार्यान्वयन की पहल के बजाय आप योजना, उनकी कल्पना करने और चिंतन करने में व्यस्त हो सकते हैं। गणेशजी भविष्यवाणी करते हैं कि यह भावनात्मक अशांति से भरा समय होगा और 2, 3, 9, 16 और 29 तारीख सर्वाधिक तनावपूर्ण होने की संभावना हो सकती है।

मेष
2012
पिछला साल आपके लिए बहुत अच्छा नहीं था। २०१२ में अपेक्षाओं को धीरे - धीरे बढ़ाएं। व्यक्तिगत स्वतंत्रता महत्वपूर्ण होगी और इसलिए समाज कल्याण, काम सुख और संचार से संबंधित गतिविधियों में लिप्त होंगे। समग्र बदलाव आएगा। इसके लिए तैयार रहना ही बेहतर होगा। अतीत पर ध्यान देने की बजाय अपने वित्त पर मजबूत पकड़ बनाएं और व्यक्तिगत जीवन को संवारने में ध्यान दें। आप बहुत सक्रिय होंगे और स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। घर से दूर लंबे समय के लिए कई यात्रा हो सकती है। अक्टूबर २०१२ के बाद जब शनि, तुला से बाहर होगा तब आपका जीवन सरल और अधिक आरामदायक हो जाएगा। आपके स्वास्थ्य, व्यवसाय और समृद्धि से संबंधित मामले को बढ़ावा मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशा और असफलता हो सकती है। स्थिति में सुधार हो सकती है, लेकिन इस साल किसी भी आकस्मिक रिश्ते में विश्वास और भावनाओं का निवेश करने से पहले सावधान रहें। गणेशजी आपको शांत और सकारात्मक रहने की सलाह देते हैं। अकेलेपन के समय का उपयोग अपनी कमाई की क्षमता को बढ़ाने में करें।....

वृषभ
2012
स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने का आपका ईमानदारी भरा प्रयास २०१२ में बहुत सकारात्मक परिणाम देगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के नाते आपके लिए यह नया नहीं है, लेकिन अब यह एक जुनून बन सकता है। यह भविष्य में आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से बचाएगा। वित्त, करियर, प्रेम, अध्यात्म, और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों पर भी ध्यान में रहेगा। धन्य हो बृहस्पति का जिसके कारण यह साल आपके लिए समृद्धिदायक होगा। यात्रा, परिवार के साथ समय, खुशी के अवसर - यह सब जीवन की अच्छी बातें भी मिलेंगी। नकदी प्रवाह सामान्य से अधिक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए धन की व्यवस्था करने में सक्षम हो सकते हैं। आप आधुनिक दुनिया की विलासिता को प्राप्त करने पर दिखावा कर सकते हैं। हालांकि, अधिक खर्च और उतावले व्यवहार से बचें। आपका प्रेम जीवन और परिवार आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। गणेशजी चेतावनी देते हैं कि नाजुक स्थितियों को संभालने की असमर्थता स्थितियों को बदतर बना सकती है। मतभेदों को बढ़ाने के बजाय उन्हें दूर करने की कोशिश करें। इस वर्ष शादी का विचार ठीक नहीं है।....

मिथुन
2012
ग्रह दर्शाते हैं कि मिथुन जातक पिछले ७-८ वर्षों से कठिन समय का सामना कर रहे हैं। स्थिति और बिगड़ सकती है लेकिन ईश्वर दयालु रहेंगे और आपको उनका आभारी होना चाहिए। गणेशजी आपके हिम्मत न हारने की भावना का सम्मान करते हैं। नेप्च्यून इस साल आपके १० वें स्थान में प्रवेश करेगा और यह आपके और विश्वास को बढ़ावा देगा। शरीर, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत छवि, रचनात्मकता, परिवार और रहस्यमय विज्ञान से संबंधित मामलों में गहरी रूचि होगी। कुछ छोटी समस्याओं को छोड़कर आपका स्वास्थ्य पूरे साल अच्छा रहने की संभावना है। आत्मसंतुष्ट न हों, हालांकि, साल के मध्य में समृद्धि बढ़ेगी, बृहस्पति को धन्यवाद। आप जीवन की विलासिता पर पैसे खर्च करेंगे। अपने निवास स्थान की मरम्मत करा सकते हैं या नए रिश्ते के बारे में सोचेंगे। यदि कोई दोस्त / रिश्तेदार घर के रूप में तनाव का कारण है तो अब समय है आपको कुछ कहने का। गणेशजी कहते हैं उन्हें अलविदा कहें। खुद को और अपने प्रिय को दुर्घटनाओं से बचाएं। आप प्रेम और काम का एक अंतर्मिश्रण भी इस साल देख सकते हैं।....

कर्क
2012
यदि आप पिछले वर्ष की घटनाओं को सही तरीके से संभालने में कामयाब रहे, तो २०१२ में स्थिति तुलनात्मक रूप से आसान होगी। गणेशजी कहते है वर्ष के उत्तरार्ध में उन्नति होने के कारण इस वर्ष बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन, अभी भी खुद पर, अपने स्वास्थ्य और प्रियजनों पर ध्यान देने की जरुरत है। इस वर्ष स्वास्थ्य में सुधार होगा, इसके लिए नेपच्यून का आपकी राशि के साथ अनुकूलता को धन्यवाद। हमेशा की तरह घर, परिवार, प्रेम, आध्यात्मिकता निश्चित रूप से आपकी दुनिया के केंद्र में रहेगा, फिर भी अब आप अपने सामाजिक नेटवर्क को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा भी संभावित हैं। इसके अलावा, व्यक्तिगत उन्नति, विकास और रचनात्मकता महत्वपूर्ण हो जाएंगे। गणेशजी आपको वित्तीय और कानूनी मामलों में संतुष्ट होने के विरुद्ध चेतावनी देते हैं। पारिवारिक मामले भारी हो सकते हैं। इसलिए गणेशजी सांसारिक जीवन से दूर अपने शौक पूरे करने या काम से अंतराल लेने की सलाह देते हैं। इस वर्ष आपकी राशि के लिए कुछ अद्वितीय चुनौतियां भी हो सकती हैं। जहां जरूरत हो खुद को अभिव्यक्त करें। प्रेम जीवन में कोई भी परिवर्तन सकारात्मक रूप में देखी जाएगी।....

सिंह
2012
संयोग से यह वर्ष भी आपके लिए निश्चिन्तता भरा होगा विशेष रूप से अक्टूबर २०१२ तक। गणेशजी ने आश्वासन दिया है कि उसके बाद भी ज्यादा चिंता करने की बात नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर शीर्ष पर होने की उम्मीद है इससे आपकी कल्पना को सच करना संभव होगा। करियर की सफलता इस साल है, आशावादी ग्रह बृहस्पति के कारण इस वर्ष करियर में सफलता मिलेगी। आपके सामाजिक सितारे भी प्रतिभाशाली है। सभी सफलताएं और अच्छा समय आपको आत्मविश्वासी बनाएंगे और आप वित्तीय जोखिम उठाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। आक्रामक होने के कारण आप हमेशा दूसरों से आगे रहते हैं और अक्सर बेहतर लाभ पाते हैं। अधीर और उतावले ये दोषपूर्ण निर्णय लेने में आगे रह सकते हैं। आपके प्रेम जीवन में भी ऐसा ही होगा। यह आने वाले समय में उथलपुथल भरा हो सकता है। आप भावनात्मक रूप से सूखा या गुस्सा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। शांत हो जाएं और पहले यह आंकलन करें कि आपके रिश्ते या घरेलू शांति को किससे हानि पहुंच रही है। कारण कोई तीसरा हो सकता है। आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपको समझना चाहिए कि इस दुनिया में कुछ भी मुफ्त में हासिल नहीं होता है।....

कन्या
2012
पिछला दशक हर तरह से कन्या के लिए चुनौतीपूर्ण था। आपके जीवन में शादी या ब्रेकअप हो सकता है। वर्ष २०१२ अपने साथ कुछ बदलाव लेकर आया है। वित्त, काम, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा, करियर और व्यक्तिगत परिवर्तन पर इस वर्ष ध्यान जाएगा। आप अपनी शारीरिक फिटनेस के बारे में जागरूक हो सकते हैं, लेकिन गणेशजी सलाह देते हैं कि खुद को अधिक न थकाएं। बृहस्पति की प्रतिकूलता के कारण स्वास्थ्य अभी भी नाजुक है। यही स्थति करियर में भी हो सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति बहुत उत्साहजनक नहीं है फिर भी वर्ष प्रगति में है तो स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। अतीत से सीखे हुए सबक को कभी न भूलें, समय बदल रहा है और यह अच्छे के लिए है। इस साल आपका प्रेम जीवन परीक्षण के दौर से गुजरता रहेगा। लेकिन, यह गलत नहीं है। यह आपको अपनी आवश्यकताओं और गलतियों के बारे में सोचने का समय देगा।....

तुला
2012
गणेश जी कहते हैं जाते - जाते २०११ आपको राहत देगा। २०१२ में बहुत परिवर्तन होंगे और सब अच्छे होंगे। आपका व्यक्तिगत, सामाजिक, वित्तीय और आध्यात्मिक जीवन के एक संयोजन से गुजरने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों का तूफान अभी भी खत्म नहीं हुआ है। यह पुनर्मूल्यांकन और दूसरे मौके का समय है और इसमें एक रिश्ता भी शामिल है जिसके लिए आप दुबारा नहीं सोच सकते हैं। आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्थानों में उतार - चढ़ाव रहेगा लेकिन गणेशजी कहते हैं यह सबके लिए नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन कुछ बोझ हो सकता है जिनमें से कई स्व आमंत्रित होंगे। दबाव और तनाव आपके सारे काम पर दिख सकता है। तनाव मुक्ति के उपचारों का उपयोग करें। आप अपने घर की पुनर्सज्जा के बारे में सोच सकते हैं जिससे आपको कुछ समय के लिए मानसिक शांति मिलेगी। अप्रत्याशित व्यय बढ़ने की संभावना है। प्रेम जीवन में नाटकीय सुधार नहीं हो सकता है। अभी के लिए, इसे यही छोड़ दें और बेहतर कल के लिए दैविक और आध्यात्म की मदद ले।....

वृश्चिक
2012
वृश्चिक के लिए पिछले साल की स्थिति इस वर्ष भी जारी रहेगी लेकिन अतिरिक्त ध्यान और संवर्धित आकांक्षाओं के साथ। व्यावसायिक मांग आपका और अधिक समय लेंगे और हक तो है क्योंकि सभी चीजें काफी वर्गीकृत लग रही हैं। हालांकि, वित्तीय मोर्चे पर स्थिति बड़े पैमाने पर अपरिवर्तित रहेगी। लाभदायक साझेदारी या आकर्षक उद्यमों की संभावना है। बदलाव कार्यक्षेत्र में भी मुख्य शब्द होगा। आप सामाजिकता, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, आध्यात्मिकता और बौद्धिक गतिविधियों में समय देंगे और रूचि लेंगे। इस साल पार्टियों में भाग लेना और उच्च लोगों का साथ मेलजोल आपकी दिनचर्या का एक हिस्सा हो सकता है। आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि, इस सबके बीच अपने परिवार उपेक्षा न करें। घरेलू जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण और रिश्ते में इस वर्ष प्रमुख परिवर्तन होगा। जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश न करें और निश्चित रूप से संघर्ष और तर्कों से बचें। तनाव का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, विशेष रूप से अक्टूबर के बाद। गणेशजी सलाह देते हैं कि ड्राइविंग और अन्य कार्य करते हुए सावधान रहें।....

धनु
2012
धनु राशि के संबंध में लंबी अवधि के अधिकांश ग्रह २०१२ के अधिकतर समय में बिखरे हुए रहेंगे। यह इंगित करता है कि ग्रहों सदृश आपकी रुचियां भी बिखरी हुई और यहां तक कि भ्रमित रहेंगी। मुख्य लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना एक काम हो सकता है। अच्छी बात यह है कि आपकी ऊर्जा का स्तर हमेशा उच्च रहेगा और कुछ मौसमी बीमारियों को छोड़कर, आप सालभर अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आपका दिल और दिमाग आध्यात्म की ओर झुक सकता है, इस कारण आपका पारिवारिक जीवन अशांत हो सकता है। धन्य हो नेप्च्यून का जो आपके कई विश्वास और व्यवहार में बदलाव ला सकता है और आपको और अधिक संवेदनशील और अपने परिवार के प्रति दयालु बना सकता है। अविवाहित जल्द ही रिश्ते में बांध सकते हैं। काम के मोर्चे पर आप उत्कृष्ट और अपनी रचनात्मकता में वृद्धि देख सकते हैं। गणेशजी संकेत देते हैं कि कहीं से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि आर्थिक रूप से आप सुरक्षित हैं, आपको अपना खर्च - प्रबंधन करने की आवश्यकता होगी।....

मकर
2012
ऊर्जावान और उत्साही आप इस वर्ष की शुरुआत एक सकारात्मक नोट पर करेंगे। हालांकि आपका स्वास्थ्य अभी भी आपकी सबसे बड़ी चिंता का विषय रहेगा। आपकी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का स्तर ऊपर जाने के लिए उम्मीद है। आपने हमेशा अपने काम का लुत्फ़ उठाया है और यहां तक कि २०१२ में ऐसा अधिक होगा। यह मध्य अक्टूबर तक बेहतर होगा। आप अपने काम में उत्कृष्ट होंगे और पुरस्कृत किए जाएंगे। बेहतर संभावनाओं के लिए नौकरी बदलेंगे, स्थानांतरण और नया घर भी खरीद सकते हैं। आप नया घर खरीदने या नवीनतम उपकरणों की खरीद के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं। लेकिन, अपने वित्त के बारे में सावधान रहें क्योंकि आपकी आय में उतार चढ़ाव की संभावना है। विवाहित अपने वैवाहिक जीवन में आनंद उठाएंगे, जबकि अविवाहित डेट और डिनर पर जाएंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष सभी मकर राशि वालों के लिए पुरस्कृत वर्ष रहेगा। फिर भी, अगर आप खाली और उलझन भरा महसूस कर रहे हैं तो याद रखें कि भावनात्मक असंतुलन इसका मुख्य कारण है। यदि आध्यात्मिक साधना से कोई लाभ नहीं है, तो परमात्मा के साथ गलती नहीं है बल्कि गलती आपके अन्दर हो सकती है। इसलिए आगे बढ़ें और अपने जीवन पर पकड़ बनाएं।....

कुंभ
2012
कुंभ जातकों के लिए वर्ष २०१२ व्यक्तिगत और साथ ही व्यावसायिक स्तर पर महत्वपूर्ण विकास के रूप में परिलक्षित होने की संभावना है। घर और परिवार की गतिविधियां आगे आएंगी और आप प्रियजनों की मांगों और आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कुछ परिवर्तनों की भी संभावना है लेकिन गणेशजी कहते हैं वे अच्छे के लिए होंगे। अविवाहितों के लिए प्रतिबद्ध रिश्ते की संभावना धूमिल है फिर भी आशावादी रहें और व्यक्तिगत बातों से करियर को प्रभावित न करें। कुछ अन्य बाधाओं को छोड़कर, यह वर्ष आपके लिए काफी सकारात्मक लग रहा है। विवाहित लोग बच्चे की योजना बना हो सकते हैं। यूरेनस के महत्वपूर्ण परिवर्तन के कारण आपकी विश्वास प्रणाली और प्राथमिकताएं बदल रही हैं। आपकी रचनात्मकता शीर्ष पर होगी और आपके कौशल और क्षमता को अभिव्यक्ति का माध्यम मिल जाएगा। अब यह बहुत ही संतोषजनक होने जा रहा है। हालांकि, कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या मौद्रिक लेन देन में सतर्क रहें क्योंकि गुप्त चीजें गलतफहमी या संघर्ष का कारण हो सकती हैं। संचार, नए युग की प्रौद्योगिकी और गैजेट आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। तनाव मुक्ति के लिए समय निकालें।....

मीन
2012
सामान्य से विपरीत, इस साल आप खुद को व्यक्त करने की इच्छा से भरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में सुधार होगा और अपनी परिदृश्य को व्यापक करेंगे। गणेशजी कहते हैं ऐसा ही समय के बारे में भी होगा। इस परिवर्तन का परिणाम आपके दृष्टिकोण और व्यवहार में भी दिखेगा - आपके सामाजिक सम्मान में सुधार होगा। इसके अलावा, जीवन का आध्यात्मिक रास्ता हमेशा आपको मंत्रमुग्ध करता रहा है और यह अभी भी रहेगा। हो सकता है पिछले कुछ महीनों में आपके रिश्तों और दोस्ती की परीक्षा हुई हो। इस साल, आपको इसके शर्तों के साथ आने की जरूरत है और यथार्थवाद आसान हो जाएगा। २०१२ में आपकी वित्तीय स्थिति डांवाडोल हो सकती है। हालांकि यह साल चुनौतियों का हिस्सा हो सकता है, आप इसे अच्छे से संभाल लेंगे। आप परिवार के सदस्यों को करीब लाने के लिए अवसरों और समारोह की तलाश कर रहे सकते हैं। ऐसे अवसर पर किसी विशेष से मिलने की भी संभावना है। करियर के मोर्चे पर यह संभावनाओं से भरा वर्ष है। स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष सौम्य लग रहा है, मुसीबतों से सावधान रहें।....

मेष
8 February 2012 - 14 February 2012
पिछले सप्ताह की सकारात्मकता इस सप्ताह भी ज़ारी रहेगी। अकेले लोगों को उचित जीवन साथी मिलने की संभावना है जबकि विवाहितों को संतान का योग है! यदि आपके जीवन की स्थति इससे भिन्न है तो सभी स्रोतों से आपके ऊपर प्रेम की वर्षा होगी, गणेश जी विश्वास दिला रहे हैं कि ऐसा होगा अवश्य। व्यावसायिकों/ व्यापारियों ने अपने कार्य में अब तक जो कठिन प्रयत्न किये हैं उसका बहुत ही अच्छा लाभ कमायेंगें। सम्पत्ति और मालमत्ता से संबंधित मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके वयक्तिक क्षेत्र में , आपको अपने परिवार और मित्रों को समय देना पड़ेगा। उन लोगों के साथ आप एक छोटी सी पिकनिक का आयोजन कर सकते है। इसका आनंद उठाएं!....

वृषभ
8 February 2012 - 14 February 2012
इस सप्ताह आप अपने जीवन में रोमांच की अपेक्षा कर सकते हैं। आपके जीवन में गति आयेगी जो कि आपके उत्साह को बढ़ायेगी। कार्य के क्षेत्र में आप अपने कठोर परिश्रम के कारण सम्मान और परिणाम प्राप्त करेंगें। गणेशजी विश्वास दिलाते हैं कि वित्तीय क्षेत्र में भी आपके लिये सब कुछ आसान रहेगा। अकेले लोग अपने संबंध के प्रति निष्ठा दिखायेंगें जबकि विवाहित लोग अंतरंग समय बितायेंगें। कुल मिलाकर, रोमांस के पूरे अवसर है और आप पूरे रोमांटिक मूड में रहेंगें। वयक्तिक तौर पर और व्यवसाय की दृष्टि से इस अनुकूल समय का पूरे पूरा लाभ उठाएं।....

मिथुन
8 February 2012 - 14 February 2012
इस सप्ताह, आपका कार्य आपका परिचय देगा। कार्य में नई योजनायें और कार्यभार आते रहेंगें जिसके लिये आपको उचित विश्लेषण, योजना, संचार और नये सम्पर्क की आवश्यकता पड़ेगी। इस दौर के दौरान आपको सामाजिक मान्यता मिलेगी जिसका श्रेय व्यावसायिक क्षेत्र में आपके सामर्थ्य और सत्ता को जाता है। आपकी सफलता का आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आपका पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा। आपका परिवार आपके लिये प्रेरणा का एक निरंतर श्रोत होगा और आप उनके सहयोग की सराहना करेंगें। इस सप्ताह आपका यह ध्येय होगा कि आप उनको एक सुविधाजनक जीवन प्रदान करें और इसके लिये आप कठिन परिश्रम करने से भी नहीं कतरायेंगें।....

कर्क
8 February 2012 - 14 February 2012
आपके लिये यह सप्ताह आपके लिये उतना सुंदर नहीं है। इस समय आपको बहुत सारी भ्रांतियां, असफलताएं और बहुत सारा कठिन परिश्रम होगा किन्तु आपको अपना कार्य करते रहना होगा। आप कार्यभार महसूस करेंगें किन्तु गणेशजी आश्वासन दे रहे हैं कि आप इसे अच्छी तरह संचालित करेंगें। आप अपने कार्य से संबंधित अपने वरिष्ठ अधकारियों की आलोचना से विचलित मत होवें, जल्दी ही अच्छा समय लौट आएगा। हालांकि कुछ सप्ताहों से तनाव, विरोध और वित्तीय परेशानियों से कम ही राहत मिलेगी, गणेशजी सलाह दे रहे हैं कि आशावादी बने रहें। इस खराब समय में अपने परिवारजन के प्रेम और सहारे की सराहना करें। कभी कभी यह बेहतर है कि आप थोड़ा झुक जायें और इस तूफान को ऊपर से गुज़र जाने दें। यदि आवश्यकता पड़े तो ध्यान करें और इस मुश्किल घड़ी में ईश्वर को धन्यवाद देना न भूलें।....

सिंह
8 February 2012 - 14 February 2012
यह सप्ताह आपके लिये उतार चढ़ाव का है। आपका अपने परिवार के सदस्यों के वादे पूरे न करने एवं उनके प्रति उपेक्षा के कारण वे लोग आपसे नाराज़ रहेंगें। अतः अपने व्यस्त कार्यक्रमों में से थोड़ा समय उनके लिये निकालें। अपनी संतान का ध्यान रखें और उन पर निगरानी रखें। यदि आवश्यकता पड़े तो उनको कुछ सलाह दें और अनुशासन सिखायें। आपके पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होगी। हालांकि कार्य के क्षेत्र में विकास आपको खुशी देगा। आप अपनी दक्षता दिखाते हुए कुछ महत्वपूर्ण सौदें करेंगें जो कि आपके वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्नता देगा। कुछ नये संबंध बनने की गणेशजी अच्छे अवसर दे रहे हैं।....

कन्या
8 February 2012 - 14 February 2012
आपका रुटिन और आपकी रोजाना की जिन्दगी आपके लिये कम महत्वपूर्ण बन जायेगी। इस समय आपने जो नये संबंध बांधे हैं उनमें आपकी रूचि रहेगी और आपका अधिकतर समय इसीमें व्यतीत होगा। यह संबंध किसी भी तरीके का हो सकता है किन्तु यह आपसी प्रेम और स्नेह पर आधारित होगा। आप इस संबंध को पनपाना चाहेंगें , भले ही शुद्घतः आध्यात्मिक या वाणिज्यिक संबंध ही क्यों न हो। यदि आप प्रेम में है तो अपने प्रिय के साथ रहने के लिये हजार बहाने बनायेंगें। इस संबंध में व्यावहारिक बनें, क्योंकि केवल प्रेम आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं करता है। यदि आप इसे अत्यधिक तीव्र भावना समझेंगें तो अपने दिमाग़ को किसी कार्य में लगायें। कार्य के लिये यात्रा भी आपके कार्डस पर है। गणेश जी यह संकेत दे रहे हैं कि आप व्यापारिक सांझेदारियों और सहकार्यों में सफलतापूर्वक लाभदायक सौदें करेंगें। इस लाभदायक दौर का फायदा उठा लें!....

तुला
8 February 2012 - 14 February 2012
आप सच्चे स्वभाव के हैं और इस अवधि के दौरान अपना मानसिक संतुलन बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। काम और घर को एक साथ संभालेंगे जो एक समय के बाद आपके लिए भारी पड़ सकता है। परिवार और अपने बॉस से अपेक्षाएं आपको व्यथित महसूस करा सकती हैं। लेकिन, अपने गुस्से को नियंत्रित करें और अपनी बातों पर ध्यान दें, आप किसी को अनजाने में चोट पहुंचा सकते हैं। रिश्ते नाजुक होते हैं, उन्हें सावधानी से संभालना चाहिए। इसलिए इस नियम का पालन करें। कानूनी और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतें। असफलताओं को हावी न होने दें। गणेशजी कहते हैं, इस पूरे चरण के दौरान ध्यान रखें।....

वृश्चिक
8 February 2012 - 14 February 2012
आप पूरे सप्ताह व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में, आप मीटिंग, साक्षात्कार, सम्मेलनों और सहकार्य से जुड़े होंगे। और घर पर परिवार, दोस्त, रिश्तेदार और नवीकरण आपको बहुत व्यस्त रखेंगे। आप सभी स्थानों पर चर्चा में रहने का आनंद लेंगे। हालांकि आप खुद को बहुत थका रहे हैं और इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लेकिन, आपको इससे कोई परेशानी नहीं है। अतिव्यस्तता के बावजूद आप शॉपिंग के लिए समय निकालेंगे और खुद के लिए कपड़े या घर के लिए खरीदारी करेंगे। हालांकि, खर्चीले न बनें, आपको मामूली चीजों पर खर्च पछतावा हो सकता है। संक्षेप में, अपनी ऊर्जा को रिचार्ज करें, गणेशजी ने आपके लिए एक व्यस्त सप्ताह रखा है।....

धनु
8 February 2012 - 14 February 2012
यह सप्ताह आपका अपने साथी के साथ रिश्ते की गर्माहट को फिर से लाने का मौका देता है। आप अपने आसपास सकारात्मकता महसूस करेंगे और यह रोमांस में लिप्त होने का सबसे अच्छा समय है - वैसे भी यह वेलेंटाइन वीक है। प्रेम और रोमांस के आनंद की तलाश में आप अपने साथी के साथ सुनसान स्थल की यात्रा करना पसंद करेंगे। शांत पहाड़ी स्थल या समुद्र तट आपके लिए एकदम सही हैं। भावुक क्षणों के अलावा, आप शानदार भोजन और शॉपिंग का आनंद उठाएंगे। आपके घर और कार्यस्थल में भी बहुत कुछ हो सकता है और आपका परिवार और आपके सहयोगी आपके प्रेम यात्रा से लौटने का इंतज़ार कर सकते हैं। प्रेम का आनंद उठाएं।....

मकर
8 February 2012 - 14 February 2012
गणेशी आश्वासन देते हैं कि अच्छा समय इस सप्ताह जारी रह सकता है। वेलेंटाइन सप्ताह होने के कारण आप बहुत रोमांटिक मूड में होंगे। अपने प्रिय को फूल, कार्ड और तोहफे के साथ चौंकाने का समय है। अपने तरीके से अपना प्यार जताएं और बदले में आपको बहुत आनंद मिलेगा। आपके नजदीकी लोगों को भी उपहार और अपार स्नेह मिलेगा इसके लिए आपके उदार मूड को धन्यवाद। आपने कार्यस्थल पर जो जबरदस्त मान्यता और प्रशंसा आपने पाई है आपकी खुशी और मन के उत्कृष्ट फ्रेम के पीछे असली कारण यही है। गणेशजी पदोन्नति या आप के लिए इसी तरह के पुरस्कार की भविष्यवाणी करते हैं। आर्थिक रूप से, सप्ताह आशाजनक दिखता है। कहने की जरूरत नहीं कि आप पूरे सप्ताह खुशी से दमकेंगे।....

कुंभ
8 February 2012 - 14 February 2012
इस सप्ताह आपको एक संचारक बनने की जरुरत है क्योंकि जो अपने काम / व्यवसाय से संबंधित प्रयोजन के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलने की संभावना है। इस प्रकार, अपने संचार कौशल पर काम करने के अलावा आप अपने क्षितिज को व्यापक बनायेंगें। खर्च भी कार्ड पर हैं, लेकिन गणेशजी ने आश्वासन दिया है कि यह आपकी वित्तीय स्थिति को प्रभावित नहीं करेगा। वेलेंटाइन डे आसपास है और प्रेम हवा में तैर रहा है। व्यक्तिगत स्तर पर आप नए रिश्ते बनाने में व्यस्त होंगे वह रोमांटिक भी होगा। विपरीत लिंग के लोगों द्वारा आकर्षित हो सकते हैं और अफेयर्स का सिलसिला हो सकता है। लेकिन गणेशजी चेतावनी देते हैं कि सतर्क रहें। अंत में आप किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं।....

मीन
8 February 2012 - 14 February 2012
जीवन जिस गति और लय से चल रहा है आप उसे पसंद करते हैं। गणेशजी कहते हैं, सक्रिय और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार आप अपनी दूरदर्शिता के साथ अज्ञात को जीतने में सक्षम होंगे। मीटिंग, सम्मेलन, साक्षात्कार, विदेश यात्रा, नए संपर्क और संचार के विकास के लिए इस सप्ताह आप बहुत व्यस्त रहेंगे। व्यक्तिगत मामलों में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध आपको तनाव और दबाव दूर करने में मदद करेगा। यह सप्ताह और आगे का सप्ताह बहुत व्यस्तता भरा हो सकता है। इसलिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि फिटनेस और स्वास्थ्य के स्तर को शीर्ष पर बनाए रखें। उर्जा के रिचार्ज के लिए ध्यान लगाएं, आध्यात्म और योग में आराम करें।....

















