विदेश
सना, 20 मई (आईएएनएस)। यमन के राष्ट्रपति अब्द रब्बुह मंसूर हादी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ अपने देश के संबंधों की सराहना की है।
वाशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य अमेरिका के कंसास, ओक्लाहोमा और आयोवा राज्य में खराब मौसम के बीच तेज हवा के साथ आए भयानक बवंडर से घर की छतें उखड़ गईं तथा पेड़ माचिस की तीलियों की तरह बिखर गए। यहां बेसबॉल आकार के ओले भी गिरे हैं।

अखबार ने कयानी द्वारा शरीफ के आवास पर जा कर मुलाकात करने को पाकिस्तान के इतिहास में अप्रत्याशित करार दिया है।

1 मिनट में देखिए दुनिया की बड़ी तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़।
बीजिंग, 20 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे चीनी राष्ट्रपति झी जिनपिंग के आमंत्रण पर 27 से 30 मई के बीच चीन का दौरा करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी।
बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग रविवार को यहां से भारत के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वह चार देशों की यात्रा करेंगे। भारत उनकी यात्रा का पहला पड़ाव है।
कोलम्बो, 19 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने देश में शांति स्थापित करने के लिए शनिवार को सभी विदेशी तत्वों से लड़ने का संकल्प दुहराया।
लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड से भाग कर ब्रिटेन पहुंची 22 वर्ष की एक महिला ने आश्रय की दरख्वास्त की है। इस महिला ने 13 पत्नियों वाले स्वाजी बादशाह मस्वाती-तृतीय के हरम में शामिल होने से इंकार कर दिया है।
इस्लामाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। बंटवारे से पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की आर्थिक समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला हिंदू समुदाय आज अशांत हो चुके क्षेत्र में खतरनाक परिस्थितियों में जीने की विवशता के साथ अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है।
काठमांडू, 19 मई (आईएएनएस)। भारत के हरिद्वार स्थित गायत्री परिवार के आश्रम शांतिकुंज की टीम ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में विश्वविख्यात पशुपतिनाथ मंदिर के समीप बाग्मती नदी से लगभग 200 टन कचरा निकाला। नदी स्वच्छता अभियान में नेपाल सरकार एवं वहां के कई संगठनों ने गायत्री परिवार को सहयोग दिया।
सियोल, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने लगातार दूसरे दिन रविवार को पूर्वी सागर में कम दूरी का प्रक्षेपास्त्र दागा। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने प्योंगयांग के प्रक्षेपास्त्र परीक्षणों पर चिंता जाहिर की है और उससे विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता में शामिल होने का आग्रह किया है।
बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। मोबाइल उपभोक्ताओं को 3जी नेटवर्क से 50 गुना तेज इंटरनेट एक्सेस मुहैया कराने वाली 4जी सेवा अगले महीने चीन के शंघाई शहर से शुरू होगी।
मास्को, 19 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने रविवार को कहा कि वे उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए कम दूरी के प्रक्षेपास्त्र प्रक्षेपण से चिंतित हैं। महासचिव ने प्योंगयांग से उसके विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर छह पक्षीय वार्ता में वापस लौटने का आह्वान किया।
तेहरान, 19 मई (आईएएनएस)। ईरान ने अपने ही देश के दो जासूसों को रविवार को फांसी दे दी। उन्हें अमेरिका की खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) तथा इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने का दोषी ठहराया गया था।
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। लीबिया की नई सरकार संविधान का मसौदा तैयार करने और आर्थिक पुनर्निर्माण में भारत की मदद चाहती है। यह बात यहां लीबिया के राजनयिक ने कही। यह सरकार तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी के चार दशकों के शासन के बाद 2011 में अस्तित्व में आई है।






















