13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें
चेन्नई। 'शूट आउट ऐट लोखंडवाला' के निर्देशक अपूर्व लखिया महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' की रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष अप्रैल में शुरू हो जाएगी।
'सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग' के सेमीफाइनल मैच के दौरान लखिया ने आईएएनएस को बताया, "मेरी फिल्म की शूटिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी। इसलिए मैं फिल्म पर काम शुरू करने जा रहा हूं।" लखिया सोहल खान की टीम मुम्बई हीरोज की तरफ से खेल रहे हैं।
ऑपरेशन के बाद डैडी एकदम ठीकः अभिषेक
इस रीमेक में दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरन तेजा अमिताभ द्वारा निभाई गई भूमिका में नजर आएंगे। दक्षिण भारत की फिल्मों में राम चरन अच्छा नाम कमा चुके हैं। उनकी फिल्म 'मगाधीरा' तेलुगू फिल्म उद्योग की अत्यधिक कामयाब फिल्मों में से है।
फिल्म समीक्षा: गुदगुदाती है ‘एक मैं और एक तू’
1973 में बनी 'जंजीर' में अमिताभ, जया भादुड़ी, अजित और प्राण की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म अमिताभ के करियर के नजरिए से महत्वपूर्ण साबित हुई। जंजीर से अमिताभ ने न सिर्फ शोहरत हासिल की बल्कि 'एंग्री यंग मैन' की संज्ञा भी उनके नाम के साथ जोड़ दी गई।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 9 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












