24 मई 2012
युवी के सिर से सारे बाल झड़े, ट्विटर पर तस्वीर डाली
10 फरवरी 2012
आईबीएन- 7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

बोस्टन।
बोस्टन में फेफड़े के कैंसर का इलाज करा रहे युवराज सिंह के सारे बाल झड़ गए हैं। युवराज ने ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों में युवराज के सिर पर बाल नहीं हैं। उन्होंने ट्विट किया है कि आखिरकार बाल गायब हो ही गए। उन्होंने लिखा है कि वो मजबूती से हालात का सामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका में कीमोथेरेपी करा रहे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह अपने फेफड़े में ट्यूमर के इलाज में हुई देरी के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। युवराज ने कहा है कि वह फिट होकर जल्द मैदान में होंगे। युवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग मेरे इलाज में देरी के लिए गुरुजी और बीसीसीआई को दोषी बता रहे हैं। यह गलत है। यह देरी मेरी वजह से हुई है।"

इलाज में देरी के लिए खुद को दोषी मानते हैं युवी

उन्होंने ट्विटर पर कहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने मेरा भरपूर साथ दिया है। इन सबने कठिन समय में मेरा साथ दिया है। इन लोगों के कारण ही आज मुझे सबसे अच्छा इलाज मिल पा रहा है। बीसीसीआई को धन्यवाद।"

युवराज ने लिखा है, ‘’मैं इस कठिन समय से लड़ूंगा और एक मजबूत इंसान के तौर पर वापसी करूंगा। मैं जानता हूं कि पूरे देश की प्रार्थना मेरे साथ है।" युवराज ने पुणे वॉरियर्स फ्रेंचाइजी टीम के मालिक सुब्रत राय सहारा का धन्यवाद किया और कहा कि रॉय द्वारा उन्हें परिवार का सदस्य बुलाना ही उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.