08 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। अमेरिका में कीमोथेरेपी करा रहे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह अपने फेफड़े में ट्यूमर के इलाज में हुई देरी के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। युवराज ने कहा है कि वह फिट होकर जल्द मैदान में होंगे। युवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग मेरे इलाज में देरी के लिए गुरुजी और बीसीसीआई को दोषी बता रहे हैं। यह गलत है। यह देरी मेरी वजह से हुई है।"
"बीसीसीआई अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने मेरा भरपूर साथ दिया है। इन सबने कठिन समय में मेरा साथ दिया है। इन लोगों के कारण ही आज मुझे सबसे अच्छा इलाज मिल पा रहा है। बीसीसीआई धन्यवाद।"
दोगुने उत्साह के साथ वापसी करूंगाः युवी
युवराज ने स्वीकार किया है कि यह उनके लिए काफी कठिन समय है, लेकिन वह इससे विजय होकर लौटेंगे।
युवराज ने लिखा है, "मैं तेजी से स्वस्थ हो रहा हूं। यह मेरे लिए कठिन समय है, लेकिन कठिनाइयों का सामना करने वालों के लिए यह ऐसा समय ज्यादा दिन नहीं ठहरता। मैं इस कठिन समय से लड़ूंगा और एक मजबूत इंसान के तौर पर वापसी करूंगा। मैं जानता हूं कि पूरे देश की प्रार्थना मेरे साथ है।"
युवराज ने कहा कि वह जल्द से जल्द क्रिकेट खेलना चाहते हैं। बकौल युवराज, "मैं हर दिन टीम में वापसी, टीम की जर्सी पहनने और टीम की टोपी पहनने के बारे में सोचता हूं। मैं देश का एक बार फिर प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। जय हिंद।"
युवराज ने पुणे वॉरियर्स फ्रेंचाइजी टीम के मालिक सुब्रत राय सहारा का धन्यवाद किया और कहा कि रॉय द्वारा उन्हें परिवार का सदस्य बुलाना ही उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.