24 मई 2012
युवराज को कैंसर, अमेरिका में जारी है कीमोथेरेपी
05 फरवरी 2012
वार्ता

नयी दिल्ली।
पिछले वर्ष भारत की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभानेवाले मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह को फेफड़े में कैंसर है और उनकी अमेरिका में कीमोथेरेपी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक युवराज के फेफड़े में मौजूद ट्यूमर खतरनाक है और उनका अमेरिका में बोस्टन के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलाज किया जा रहा है। गत अक्टूबर में युवराज के बाएं फेफड़े में ट्यूमर का पता चला था लेकिन तब उनकी मां शबनम सिंह ने दावा किया था कि यह खतरनाक नहीं है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज 30 वर्षीय युवराज का इसी महीने इलाज शुरू हुआ और उन्हें 22 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उनकी कीमोथेरेपी का एक चरण पूरा हो चुका है जबकि अभी दो चरण बाकी हैं।

हालांकि इस बारे में युवराज के परिजनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन युवराज के फीजियो डा. जतिन चौधरी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि युवराज की बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है और वह मई तक फिर से मैदान पर लौट सकते हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

Feb 05, 2012

युवराज पंजाब का पुत्तरर है !  जल्दी ही दोबारा ग्राउंड पर होगा !

गेट वेल सून युवराज !

Jitender Kamra New Delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.