08 सितम्बर 2012
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
विशाखापट्टनम। लौट आया है टीम इंडिया का फाइटर। कैंसर से लड़ाई जीतने के बाद आखिरकार आज युवराज सिंह की मैदान पर वापसी होने वाली है। युवराज आज विशाखापट्टनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलेंगे।
युवी ने कहा कि उन्हें इस मैच में प्रदर्शन की कोई चिंता नहीं है। मैदान पर वापसी ही उनकी जीत है। इस मैच पर करोड़ों लोगों की नजरें टिकी हैं।
भज्जीः अपना युवराज ने की है कमाल की वापसी
दरअसल युवराज एक साल 6 महीने और 6 दिन बाद टीम इंडिया की नीली जर्सी में न्यूजीलैंड के खिलाफ आज पहले टी-20 मुकाबले में विशाखापट्टनम के मैदान में उतरेंगे। आखिरी बार युवी 2 अप्रैल 2011 को श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में मैदान में उतरे थे। लेकिन आज का मुकाबला युवी के लिए उस विश्व कप फाइनल से कम नहीं। मैच जीतने से पहले वो जंग जो जीत कर आए हैं।
अमेरिका में कैंसर का इलाज कराते वक्त युवराज ने इस लम्हे का बड़ी शिद्दत से इंतजार किया था। जब दर्द हद से परे चला जाता था, जब शरीर छलनी हो रहा था। जब खाने का एक निवाला भी हलक से नहीं उतरता था, तब क्रिकेट युवराज को हिम्मत देता था। जिंदगी की लड़ाई युवराज इसीलिए जीतना चाहते थे ताकि दोबारा अपनी जिंदगी का मकसद जी सके और क्रिकेट खेल सके।
युवी बोले, अब नहीं होता इंतजार, हर दिन गिन रहा हूं
युवराज ने कैंसर से लड़ाई जीत कर अपनी जिंदगी तो दोबारा हासिल की लेकिन मैदान उनसे बहुत दूर था। अमेरिका से इलाज कराकर लौटे युवराज को एक एक कदम लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। 22 गज की पिच तो असीम दरिया थी। आज युवराज जिस मुकाम पर खड़े वो करोड़ों के लिए मिसाल है और हर देश वासी आज रात 8 बजे अपने इस योद्धा को सिर्फ मैदान पर देखना चाहता है। भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला कोई भी जीते युवी की इस जीत के जश्न में सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी शामिल जरूर होंगे, क्योंकि उनका योद्धा फिर रणभूमि पर लौट आया है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












