24 मई 2012
करीना ने क्यों साधी चुप्पी शादी के नाम पर?

09 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

मुंबई।
कहते हैं इश्क की बीमारी खतरनाक होती है और हर कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ता है। लेकिन साल की सबसे बड़ी शादी के बारे में लोग सवाल तो करेंगे ही, वो भी जब सैफ और करीना ने पहले ही ये एलान कर दिया था कि इस साल की शुरूआत में ही वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में अब तो ये होना ही था। जहां-जहां करीना जा रही हैं वहां सिर्फ एक ही सवाल शादी कब करोगी करीना!

पहली बार माधवी ने दिया हॉट वेलेंटाइन डे गिफ्ट

शादी के सवालों से परेशान करीना ने दे ही डाला जवाब। मौका था इमरान के साथ नई फिल्म एक मैं और एक तू के प्रमोशन का। बेबो आईं तो नई फिल्म से ज्यादा सवाल उनसे उनकी और सैफ की शादी के बारे में पूछा जाने लगा।

सवाल- करीना आप कब कर रही हैं शादी?

करीना- मैं अभी एजेंट विनोद की रिलीज का इंतज़ार कर रही हूं, अभी नहीं पता।

सवाल- लेकिन हमने तो सुना था आप 10 फरवरी को सैफ के साथ सगाई कर रही हैं

करीना- ये गलत है।

सवाल- वैलेंटाइन डे पर आपके सैफ के साथ क्या प्लान्स हैं?

करीना- मैं बैंकाक में शूटिंग में बीजी हूं।

आखिर अब क्यों शादी की बात को टाल रही हैं करीना। यकीन मानिए कुछ दिनों पहले एजेंट विनोद के लॉन्च पर सैफ का भी कुछ ऐसा ही अंदाज था। करीना के बारे में पूछा गया, शादी के बारे में पूछा गया तो बड़ा टका सा जवाब देकर निकलते बने नवाब साहब।

देखें- जब ‘टॉपलेस’ हुई हसीना, मच गया हंगामा

सूत्रों की मानें तो दरअसल करीना से उनकी नई फिल्म से ज्यादा उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। सैफ की एजेंट विनोद इसिलए सुर्खियों में है क्योंकि इसके रिलीज के बाद सैफीना शादी करने वाले हैं और इसी बात से चिढ़ गए हैं सैफ करीना। क्योंकि दोनों के लिए सबसे पहले अपनी फिल्मों को प्रमोट करना ज्यादा जरूरी है। लेकिन सारी सुर्खियां शादी की खबरें बटोर रही हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.