06 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कश्मीर मसले का समाधान बातचीत, कूटनीति, दूरदर्शी नीति और राष्ट्रीय सहमति के माध्यम से निकालने का आह्वान करते हुए कहा है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर मसले को लेकर चार बार युद्ध हो चुके हैं, लेकिन 21वीं सदी में अब इससे ज्यादा युद्ध नहीं लड़े जा सकते।
एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर मसले को लेकर चार बार युद्ध लड़े जा चुके हैं और इस मसले पर अब भी माहौल गरमाया हुआ है; लेकिन इस 21वीं सदी में हम एक और युद्ध का बोझ वहन नहीं कर सकते।
गिलानी ने कहा कि दोनों देशों के बीच वर्ष 1947-48, 1965, 1971 और 1999 में युद्ध लड़ा गया था। उन्होंने कहा कि हम इस मसले को बातचीत, कूटनीति, दूरदर्शी नीति और राष्ट्रीय सहमति के माध्यम से सुलझाना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर मसला पाकिस्तान की विदेश नीति का मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर की जनता को नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां कश्मीर मसले पर एकमत हैं।
गिलानी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मालदीव में हुई बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश कश्मीर सहित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं। गिलानी ने भारत को सर्वाधिक तरजीही देश (एमएफएन) का दर्जा देने संबंधी मुद्दे पर कहा कि मंत्रिमंडल में सर्वसम्मति के साथ इसे स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएफएन में कोई विशेष दर्जा देने जैसी बात नहीं है। विश्व के 100 देशों के साथ जैसा व्यापार किया जाता वैसे ही भारत के साथ भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय दोनों देशों के बीच व्यापार से संबंधित बातचीत जारी रखने के लिए लिया गया है, लेकिन इसके लिए सरकार राष्ट्रीय हितों के साथ कभी समझौता नहीं करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2008 से नियंत्रण रेखा के आर-पार शुरू किया गया व्यापार अब लगभग 15 अरब रुपए तक पहुंच चुका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कश्मीर मसले से पीछे हट जाएंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












