21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

विजय माल्या को भरोसा, किंगफिशर फिर भरेगी उड़ान

10 जनवरी 2013
Moneycontrol.com


facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

कर्मचारियों की ओर से अदालत जाने का दबाव बनाने के बाद एक बार फिर किंगफिशर एयरलाइंस के चेयरमैन विजय माल्या ने अपने कर्मचारियों को चिठ्ठी लिखी है। इस चिठ्ठी के जरिए विजय माल्या ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा और किंगफिशर एयरलाइंस दोबारा शुरू करने के लिए मैनेजमेंट एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए से संपर्क में है।

विजय माल्या ने कर्मचारियों से कहा कि दोबारा एयरलाइन शुरू करने के लिए डीजीसीए को 2 हिस्सों में प्लान भेजा है। पहले प्लान के तहत 7 विमानों से ऑपरेशंस शुरू कर 4 महीने में 21 विमान उड़ाने की योजना है। रीकैपिटलाइजेशन के 12 महीनों में 57 विमान की पूरी क्षमता के साथ उड़ान भरने की योजना है। प्लान में फंडिंग योजना और सैलरी समेत बकाया भुगतान का विस्तार में ब्यौरा दिया गया है।

विजय माल्या के मुताबिक साल 2013 के समर शेड्यूल की शुरुआत में दोबारा ऑपरेशंस शुरू करने का इरादा है। दोबारा ऑपरेशंस शुरू करने के लिए जरूरी 650 करोड़ रुपये यूबी ग्रुप देगा। परमिट खत्म होने के बाद 2 साल के अंदर ऑपरेटिंग परमिट रिन्यू हो सकता है।

विजय माल्या ने कर्मचारियों को बताया कि जल्द ही डीजीसीए को अतिरिक्त जानकारी और बकायेदारों की एनओसी दी जाएगी। बैंको का पूरा सहयोग मिल रहा है और लोन रिकॉल करने की खबर गलत है। कई निवेशकों से बातचीत जारी है और निवेश हासिल करने का पूरा भरोसा है। लिहाजा मीडिया निगेटिव रिपोर्टिंग को तवज्जो दे रही है इसीलिए मीडिया की खबरों से दूर रहें।

एयरपोर्ट से भी किंगफिशर को निकाला बाहर

लो अब बैंकों ने एनओसी देने पर दिखाया किंगफिशर को ठेंगा

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.