08 सितम्बर 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम डेक्कन चार्जर्स की बिक्री की घोषणा के बाद उसे खरीदने वालों में घरेलू इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी वीडियोकॉन शामिल हो गई है।
वित्तीय समस्याओं से जूझ रही डेक्कन के फ्रेंचाइजियों ने आधिकारिक तौर पर अपनी टीम को बेचने की घोषणा की थी। इसके बाद वीडियोकॉन ने टीम को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। दरअसल, वीडियोकॉन कुछ वर्ष पहले भी आईपीएल की टीम को खरीदना चाहता था, लेकिन पुणे फ्रेंचाइजी के लिए वह सहारा समूह से पीछे रह गया जिसके बाद पुणे वॉरियर्स का मालिकाना हक सहारा के पास चला गया था।
क्यों बिक रही है IPL डेक्कन चार्जर्स?
वीडियोकॉन समूह के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत ने कहा, हम डेक्कन को खरीदना चाहते हैं और इसके लिए हम बोली प्रक्रिया में शामिल होंगे। हमारे ब्रांड के लिए यह अहम होगा तथा इससे हम अपने ग्राहकों तक और आसानी से पहुंच पाएंगे। इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार वीडियोकॉन डेक्कन के लिए करीब 700 करोड़ रुपये की बोली लगा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले डेक्कन क्रॉनिकल्स ने डेक्कन चार्जर्स को वर्ष 2008 की नीलामी प्रक्रिया में 10.7 करोड़ डॉलर में खरीदा था। डेक्कन मुंबई इंडियन्स और रायल चैंलेंजर्स बेंगलूरु के बाद आईपीएल की सबसे महंगी टीम है।
डेक्कन चार्जर्स की दोबारा से नीलामी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नियमों के तहत 13 सितम्बर को होगी। डेक्कन क्रॉनिकल ने इसी दिन टीम का मालिकाना हक प्राप्त किया था।
2013 IPL में आठ टीमें, चार्जर्स के भविष्य पर सवाल?
हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार वीडियोकॉन के अध्यक्ष ने कहा कि क्योकि डेक्कन हैदराबाद से संचालित होती है तो अगर उनकी कंपनी नीलामी प्रक्रिया में जीत जाती है तो वह क्रिकेट बोर्ड की अनुमति से इसका संचालन अहमदाबाद से करना चाहेंगे।
वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे डेक्कन क्रॉनिकल पर लगातार अपने लेनदारों और बैंक की ओर से देनदारी चुकाने को लेकर काफी दबाव था। इसी कारण से फ्रेंचांइजी को दबाव में आकर इसकी बिक्री की घोषणा करनी पड़ी।
इस बीच डेकन क्रॉनिकल के अध्यक्ष टी वेंकटरमन रेड्डी ने कुछ समय पहले कहा था कि वह संभावित खरीददारों से लगातार संपर्क में है, लेकिन कुछ समय से यह करार कुछ निवेशकों के कारण लटकी हुई है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












