24 मई 2012
उ. प्र. में तीसरे चरण का प्रचार थमा, कल होगा मतदान
14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के मद्देनजर सोमवार शाम प्रचार का शोर थम गया। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने नेताओं ने पचास से ज्यादा ताबड़तोड़ जनसभाएं कर मतदाताओं को लुभाने के भरपूर प्रयास किए।

इस बीच कांग्रेस सहित अन्य दलों द्वारा भेदभाव करने के आरोपों की गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए रायबरेली-अमेठी सहित कुछ स्थानों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। तीसरे चरण में 10 जिलों की 56 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा।

तीसरे चरण में जिन 10 जिलों में मतदान होना है उनमें छत्रपति शाहूजी महाराजनगर, सुल्तानपुर, कौशाम्बी, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, इलाहाबाद, भदोही और चंदौली शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,018 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस दौरान करीब 1.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मुलायम और मायावती गांवों में नहीं जाते: राहुल


कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को प्रतापगढ़, इलाहाबाद और कौशाम्बी में चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह गांवों में नहीं जाते। लोगों से उनकी तकलीफें नहीं सुनते। लेकिन अब चुनाव के समय बड़े-बड़े विकास के वादे कर रहे हैं। खुद को गरीबों की मसीहा बता रहे हैं। इन नेताओं के सत्ता में आने पर राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ जाता है। सत्ता में रहते हुए ये गरीबों के लिए कुछ नहीं करते।

उधर, बसपा प्रमुख एवं मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का हक नहीं है। कांग्रेस ने केंद्र में अपने 31 माह के कार्यकाल में करीब 20 लाख करोड़ रुपए के 62 महाघोटाले किए हैं।

कन्नौज और फरूखाबाद में जनसभाएं कर मायावती ने केंद्र पर हल्ला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसनीत केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण देश में महंगाई आसमान छू रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने चंदौली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह सरकार में गुंडई चरम पर थी इसी कारण मायावती को ताज मिला लेकिन मायावती के शासनकाल में अपराधियों को लूट की खुली छूट मिली। अब इस चुनाव में भाजपा ही इन दोनों पार्टियों का सबसे मजबूत विकल्प है।

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में मायावती सरकार जैसी बेईमान और भ्रष्ट सरकार नहीं देखी। उन्नाव में जनसभा में मुलायम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग इस सरकार को मतदान करके ऐसा सबक सिखाइए कि ये बेईमान लोग कभी दोबारा सत्ता में न पाएं।

गांधी परिवार ने रायबरेली का विकास नहीं किया: मायावती


वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं केंद्रीय, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने इलाहाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश का चौतरफा विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं वो राज्य दूसरे प्रदेशों के लिए मिसाल हैं।

भाजपा नेता उमा भारती ने सोमवार को विरोधी दलों पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का ताल्लुक एक ही गोत्र से है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने वाराणसी में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा बाटला हाउस एनकांउटर के सम्बंध में दिए गए बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी चुप क्यों हैं?

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार जारी रखा। रायबरेली के बछरावां में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपको याद होगा जब रायबरेली से सांसद इंदिरा गांधी थी तो उस समय केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब आपके क्षेत्र और राज्य का कितना विकास हुआ था।

उधर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को रायबरेली के जिलाधिकारी और अमेठी के अपर जिलाधिकारी सहित 11 छोटे-बड़े पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया। इन अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग में भेदभाव करने और बसपा के हित में काम करने की शिकायत की गई थी।

राहुल-प्रियंका नजर आए एक साथ, किया रोड शो!


रायबरेली की जिलाधिकारी अमृता सोनी की जगह अजय शुक्ला को रायबरेली का नए जिलाधिकारी बनाया गया। अमृता सोनी को उनके स्थान पर सीतापुर की जिलाधिकारी के तौर पर भेजा गया।

छत्रपति शाहूजी महाराजनगर (अमेठी) के अपर जिलाधिकारी मुन्नी लाल पांडे की जगह बस्ती के अपर आयुक्त देवेंद्र पांडे को अमेठी में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया।

इसके अलावा आयोग ने मेरठ के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रेम प्रकाश का तबादला करने के आदेश दिए। उनके स्थान पर हरि राम शर्मा की तैनाती के आदेश दिए गए हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.