10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शनिवार को होगा। इस चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होना है। गुरुवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया। उम्मीदवार अब घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुट गए हैं। इस चरण में जिन नौ जिलों में मतदान होना है, उनमें आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, मऊ और देविरया शामिल हैं।
इस चरण के अंतर्गत आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में 20 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदान प्रक्रिया में करीब 22,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग होगा। कुल 1.93 करोड़ मतदाता 1099 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
उ. प्र. में रिकॉर्ड 62 फीसदी मतदान हुआ
उल्लेखनीय है कि पहले चरण के तहत गत बुधवार को राज्य की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। पहले चरण में खराब मौसम के बावजूद 62 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण में भी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों से निकलेंगे और मताधिकार का उपयोग करेंगे।
उधर, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार की शाम थम गया। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ रैलियां कर प्रचार में पूरा दम लगाया और विरोधियों पर जमकर प्रहार किए। इस चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होना है।
दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने चुनाव वाले जिलों में 50 से ज्यादा जनसभाएं कीं।
इस चरण में जिन नौ जिलों में मतदान होना है, उनमें आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, मऊ और देविरया शामिल हैं।

गुरुवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराजगंज, गोरखपुर और देविरया में जनसभाएं कीं। अखिलेश ने कहा, "पांच साल से कुशासन और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार को हटाकर सपा की सरकार लाना चाहती है।"
भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कुशीनगर, देविरया और बलिया में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बदहाली, गरीबी और पिछड़ेपन के लिए पूववर्ती कांग्रेस-सपा-बसपा जिम्मेदार हैं।
सिंह ने कहा, "मजहबी आरक्षण संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस-नीत कें द्र सरकार ने अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने का फैसला कर देश को एक और विभाजन की ओर धकेला है।"
पहले चरण में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी तादाद दिखी
इसी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने गाजीपुर में कहा कि बसपा और सपा का चरित्र एक है। भाजपा के सुशासन से उत्तर प्रदेश में प्रगति आएगी।
जनता दल (युनाइटेड) अध्यक्ष शरद यादव ने देविरया, महाराजगंज और कुशीनगर में और जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के संरक्षक कल्याण सिंह ने सोनभद्र में जनसभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।
उधर, बसपा प्रमुख एवं मुख्यमंत्री मायावती ने इलाहाबाद और सुल्तानपुर में जनसभाएं कर गांधी परिवार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, "अगर गांधी परिवार ने अमेठी और रायबरेली का विकास किया होता तो उन्हें (गांधी परिवार के सदस्यों) को वोट के लिए घर-घर जाकर मिन्नतें नहीं करनी पड़तीं।"
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने चंदौली और वाराणसी में जनसभाएं कर रहा कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रदेश का विकास होगा।
राहुल ने कहा, "आज अमेरिका और इग्लैंड से लोग नौकरी करने हैदराबाद आ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने वहां विकास किया है। बाधाओं के बावजूद कांग्रेस की सरकार आंध्र प्रदेश में प्रगति ला रही है।"
उधर, राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा ने रायबरेली और अमेठी में जनसभाएं कर कहा कि कांग्रेस के शासन में उत्तर प्रदेश विकसित राज्यों में एक था, लेकिन पिछले 22 वर्षो से प्रदेश में विकास नहीं हुआ, इसलिए राज्य विकास की दौड़ में पीछे रह गया। गैर कांग्रेसी सरकारों में भ्रष्टाचार और अराजकता का बोलबाला है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.