24 मई 2012
कहीं तांगे, तो कहीं गधे संग हो रहा है चुनावी प्रचार!
24 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


नई दिल्ली।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। हर उम्मीदवार एक बार विधायक बनना चाहता है। इसी जुगत में उम्मीदवार जनता का ध्यान खींचने के लिए हर हथकंडा अपनाने में जुटा है। कोई गधे का सहारा लेकर, तो कोई तांगे के जरिए चुनाव प्रचार में जुटा है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार जोरों पर है। अगले कुछ दिनों में वोट डाले जाने हैं। हर कोई बस यही उम्मीद लगा बैठा है कि विधानसभा तक वह कैसे पहुंचे। ऐसे में उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

पांचों चुनावी राज्यों में विकास बड़ी चुनौती है!



इलाहाबाद में कौशल आनंद मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी हैं और वे गधों को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हैं। इनका कहना है कि यूपीए सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लोकपाल बिल लाने में असफल रही तो इसलिए इन्होंने गधों को लेकर अपना नामांकन करने का फैसला किया।

वहीं, तांगे पर भी प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। कानपुर के रहने वाले नवीन पंडित निर्दलीय उम्मीदवार हैं। नवीन अपने प्रचार में इस तांगे का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों को भी नवीन का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। नवीन का कहना है कि चुनाव आयोग की सख्ती के बाद उन्होंने यह आइडिया निकाला है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक साथ दो लाख चालीस हजार मोमबत्तियां जलाई गईं। मकसद है जनता को वोटिंग के लिए जागरूक करना। लोग मोमबत्ती जलाकर आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना चाहते हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.