24 मई 2012
आज से मिलेगी अनचाहे मोबाइल संदेशों से मुक्ति
27 सितम्‍बर 2011
आवाज़ समाचार

घड़ी-घड़ी मोबाइल पर आने वाले प्रमोशनल मैसेज अब आपको परेशान नहीं करेंगे। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने एक दिन में 100 से ज्यादा एसएमएस भेजने पर पाबंदी लगा दी है।

गौरतलब है कि इसके लिए आपको अपने नंबर का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद भी अगर आपको परेशान किया गया तो एसएमएस भेजने वाले को ढ़ाई लाख रुपए तक का भारी जुर्माना झेलना पड़ेगा।

ट्राई के नए आदेश के मुताबिक मोबाइल उपभोक्ता अब एक दिन में केवल 100 एसएमएस ही भेज सकेंगे। ये आदेश आज यानी मंगलवार से लागू हो रहा है। बल्क मैसेज की समस्या से निपटने के लिए यह नया नियम लागू किया गया है।

ट्राई के मुताबिक इससे बेकार के एसएमएस लोगों को नहीं पहुंचेंगे। यानी गैर जरूरी मैसेज से मुक्ति मिलेगी। कहा ये भी जा रहा है कि अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए ये इंतजाम किया जा रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.