24 मई 2012
तत्काल टिकट अब दो नहीं बल्कि एक दिन पहले मिलेंगे
12 नवम्बर 2011
आईबीएन-7

रेलवे ने अपने तत्काल टिकट की व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। अब तक दो दिन पहले तत्काल  टिकटों की बुकिंग खोलने वाला रेलवे अब एक दिन पहले ही इसे खोलेगा।

नई व्यवस्था अगले हफ्ते या दस दिन में लागू कर दी जाएगी। टिकट व्यवस्था में  एक बदलाव ये भी किया गया है कि अब एक पीएनआर नंबर पर अधिकतम चार यात्री ही टिकट ले सकते हैं।

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि आकस्मिक यात्राओं पर जाने वालों के लिए  रेलवे से तत्काल टिकट की व्यवस्था की थी लेकिन यात्रियों ने इसे अपनी आदत  बना लिया है। इसलिए अब दो दिन की बजाय एक दिन पहले तत्काल टिकट जारी किए जाएंगे।

तत्काल टिकटों पर दलालों का कब्जा न हो इसके लिए सुबह आठ बजे से दस बजे तक एजेंट टिकट की बुकिंग नहीं करा सकेंगे। तत्काल से कंफर्म किए गए टिकट को यदि कैंसिल कराया जाता है तो उसका कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। रेलमंत्री ने 26 नई ट्रेनों के भी अगले एक हफ्ते में चलने की घोषणा की।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.