24 मई 2012
देह व्यापार का पर्दाफाश, तमिल अभिनेत्री गिरफ्तार
06 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस/आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



पुणे (महाराष्ट्र)।
तमिलनाडु की एक अभिनेत्री को देह-व्यापार में संलिप्त होने पर पुणे शहर के एक पंच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। पुलिस ने कैरोलिन मारिया (22) को शनिवार शाम होटल से गिरफ्तार किया। मामले में अभिनेत्री के प्रबंधक और चेन्नई के एक फिल्म स्टूडियो के मालिक एम. राजकुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "जानकारी मिलने पर हमने जाल बिछाते हुए एक नकली ग्राहक को वहां भेजा, जिसके बाद ये गिरफ्तारी हुई।"

मारिया ने तमिल फिल्मों 'रेन' और 'वडाचलम' में मुख्य भूमिकाएं की हैं और चेन्नई में मॉडलिंग से जुड़ी रही हैं।
पुलिस के आरोप के मुताबिक अभिनेत्री एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हिस्सा है।

पुलिस के मुताबिक जल्द से जल्द ज्यादा पैसा कमाने की लालच में अभिनेत्री देह व्यापार के धंधे में कूद गई। पुलिस अभिनेत्री का नाम कैरोलिन मारिया बताती है। उसके मुताबिक अभिनेत्री अपने हाई प्रोफाइल ग्राहकों से 2 घंटे के तीन लाख रुपए तक लेती थी।

पुलिस के मुताबिक इस रैकेट को इंटरनेट से चलाया जाता है। इंटरनेट के जरिए अमीर ग्राहकों तक पहुंच बनाई जाती है। नेट पर ही ग्राहकों को तस्वीरें दिखाकर पैसे तय किए जाते हैं और तय जगहों पर लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजा जाता है। पुलिस के मुताबिक तमिल अभिनेत्री मारिया के साथ एक और मॉडल को भी गिरप्तार किया है। यह मॉडल ज्वेलरी की कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग कर चुकी है।

पुलिस की मानें, तो इससे पहले भी पुणे में ही एक और हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस सिलसिले में कुछ दिनों पहले एक टीवी अभिनेत्री को गिरप्तार किया गया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.