24 मई 2012
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

13 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

वित्त वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़कर 3,263 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 2,828.1 करोड़ रुपये रहा था।

मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 26.7 फीसदी बढ़कर 11,463 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं वित्त वर्ष 2011 की तीसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 9,049.8 करोड़ रुपये रही थी।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई के कुल एनपीए तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 2.04 फीसदी से बढ़कर 2.22 फीसदी रहे। वहीं तीसरी तिमाही में एसबीआई के कुल एनपीए तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 4.19 फीसदी से बढ़कर 4.61 फीसदी रहे।

तीसरी तिमाही में एसबीआई ने सालाना आधार पर कुल 2,051.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,407 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। वहीं एसबीआई ने एनपीए के लिए सालाना आधार पर 1,632 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,006 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.