24 मई 2012
शेयर बाजार में मामूली बढ़त, ऑटो शेयर 1% चढ़े
10 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से सुस्त संकेत मिलने से घरेलू बाजारों की शुरुआत ठंडी रही है। सेंसेक्स 13 अंक गिरकर 17818 और निफ्टी 12 अंक गिरकर 5400 पर खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार हरे निशान में पहुंच गए हैं।

ऑटो शेयरों में 1 फीसदी की तेजी है। ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर, मेटल, एफएमसीजी और सरकारी कंपनियों के शेयर 0.75-0.25 फीसदी मजबूत हैं। हेल्थकेयर, बैंक और कैपिटल गुड्स शेयरों में हल्की बढ़त है।

सेसा गोवा, टाटा स्टील, बीपीसीएल, टाटा पावर, एसीसी, केर्न इंडिया, सेल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, रिलायंस पावर, भारती एयरटेल, रिलायंस कम्यूनिकेशंस में 2.75-1 फीसदी की तेजी है।

रियल्टी, आईटी, तकनीकी शेयरों में कमजोर कारोबार नजर आ रहा है। सीमंस, इंफोसिस, डीएलएफ, मारुति सुजुकी, 1.5-0.5 फीसदी गिरे हैं।

ग्रीस में खर्चों में कटौती पर सहमति बनने की उम्मीद से अमेरिकी बाजारों में हल्की तेजी आई। डाओ जोंस 3.5 साल और नैस्डेक 11 साल की नई ऊंचाई पर पहुंचने में कामयाब हुए।

ग्रीस सरकार के यूरोपीय यूनियन और आईएमएफ की सभी शर्तें मानने की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में हल्की गिरावट है। ग्रीस के राहत पैकेज को आईएमएफ, यूरोपीय यूनियन और यूरोपीय कमीशन से मंजूरी मिलना बाकी है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.