24 मई 2012
तेजी के साथ बंद हुए बाजार, टाटा मोटर्स 5.5% चढ़ा
14 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

कारोबार के आखिर में आई जोरदार खरीदारी से बाजार की मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 116 अंक चढ़कर 17889 और निफ्टी 36 अंक चढ़कर 5426 पर बंद हुए।

एशियाई बाजारों में कमजोरी की वजह से घरेलू बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही बाजार हरे निशान में पहुंच गए।

महंगाई दर में अनुमान के मुताबिक गिरावट रहने से बाजार में जोश आया। दरों में जल्द कटौती की उम्मीद से बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयर चढ़े।

यूरोपीय बाजारों में कमजोरी के बावजूद घरेलू बाजार में तेजी कायम रही। मूडीज द्वारा स्पेन, पुर्तगाल समेत 9 देशों की रेटिंग घटाए जाने की वजह से यूरोपीय बाजार गिरे हैं।

कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार ने रफ्तार पकड़ी और सेंसेक्स-निफ्टी 0.5 फीसदी से ज्यादा चढ़े।

शानदार तिमाही नतीजों की वजह से टाटा मोटर्स के शेयरों में 5.5 फीसदी की तेजी आई। 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.