01 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें
मुम्बई। अभिनेता शाहरुख खान और फिल्मकार शिरीष कुंदर के बीच झगड़े के बाद सब कुछ ठीक हो गया है। वैसे जब शाहरुख से शिरीष संग उनकी सुलह के विषय में पूछा गया तो उन्होंने झगड़े और सुलह दोनों पर ही कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
अभिनेता रितेश देशमुख व अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा के विवाह से पहले के समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे शाहरुख ने संवाददाताओं से कहा, "क्या मैंने आपको बताया कि हमारे बीच झगड़ा हुआ था.. मैंने नहीं बताया. तो मैं आपको सुलह के सम्बंध में भी कुछ नहीं बताऊंगा।"
शाहरुख बुधवार तड़के रितेश, जेनेलिया के संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने इस सम्बंध में ट्विटर पर लिखा, "बहुत अच्छा दिन रहा। फिल्मफेयर में नृत्य किया। प्रभुदेवा के साथ शूटिंग की और तड़के पांच बजे रितेश व जेनेलिया के साथ रात्रिभोज किया। घर पर दोस्तों से दोबारा मुलाकात अच्छी रही।"
शाहरुख ने पीटा फराह खान के पति को
गौरतलब है कि अभिनेता संजय दत्त की पार्टी में शाहरुख और नृत्य निर्देशक फराह खान के पति शिरीष के बीच झगड़ा हो गया था। संजय ने 'अग्निपथ' की सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी दी थी।
सुलह के लिए पहल फराह के भाई साजिद खान व फिल्मकार साजिद नाडियावाला ने की थी। शिरीष फराह व साजिद और नाडियावाला के साथ शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे थे। वहां उन्होंने इस विवाद को सुलझाने पर बात की।
संजय दत्त ने भी फराह के पति को पीटा था?
समझौते के बाद शिरीष ने आईएएनएस से कहा कि उनकी दोस्ती हमेशा से ज्यादा मजबूत हो गई है।
डिप्रेशन के शिकार हैं शाहरुख: फराह खान
उन्होंने कहा, "यह आपसी बातचीत थी। हमने एक-दूसरे से माफी नहीं मांगी। मैं छोटा हूं इसलिए मैं यह उम्मीद नहीं कर सकता कि शाहरुख मुझसे माफी मांगें। हमने अपने अहम को अलग रखा और हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। छोटा होने के नाते मुझे इस तरह प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए थी। हमारा सम्बंध हमेशा से ज्यादा मजबूत हो गया है। हमारे बीच सब कुछ स्पष्ट हो गया है।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












