24 मई 2012
एसबीआई से कार लोन लेने के लिए 21,000 वेतन जरूरी

25 जनवरी 2012
आवाज़ समाचार

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कार लोन के लिए इनकम फ्लोर बढ़ा दी है। अब एसबीआई से कार लोन लेने के लिए सालाना सैलरी कम से कम 2.5 लाख रुपये होनी चाहिए। पहले एसबीआई से कार लोन लेने के लिए 1 लाख रुपये की इनकम फ्लोर तय की गई थी।

हाल ही में एसबीआई ने कार लोन पर ब्याज दर 0.75 फीसदी तक बढ़ाकर 12 फीसदी किया था। दरअसल कार लोन रीपेमेंट में दिक्कतों की वजह से एसबीआई ने इकनम फ्लोर बढ़ाने का फैसला किया है। सितंबर 2011 तक पर्सनल रिटेल सेगमेंट में एसबीआई के एनपीए बढ़कर 4,870 करोड़ रुपये के हो गए हैं। वहीं कुल एनपीए के करीब 1.5 फीसदी ऑटो सेक्टर से आते हैं।

एसबीआई के सीएफओ दिवाकर गुप्ता का कहना है कि काल लोन डिफॉल्ट बढ़ने के कारण इनकम फ्लोर बढ़ाने का फैसला नहीं लिया गया है। ग्राहकों को कार लोन रीपेमेंट में हो रही दिक्कतों के कारण फैसला लिया गया है।

अब एसबीआई से कार लोन के लिए आवेदक की मासिक आय कम से कम 21,000 रुपये होनी जरूरी होगी। एसबीआई ने जोखिम कम करने के लिए कार लोन का बेस 2.5 लाख रुपये किया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.