24 मई 2012
संगकारा ने भारतीय टीम पर हमला बोला
14 फरवरी 2012
आईबीएन- 7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

श्रीलंका के और पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने सोमवार को आज के मैच से पहले भारत को दबाव में लेने की कोशिश की है। उन्होंने मनोवैज्ञानिक तौर पर भारतीय टीम पर हल्ला बोलते हुए कहा है, 'भारत के खिलाफ विदेशी पिचों पर हमने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत हमेशा अपनी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। वहां मैदान छोटे होते हैं और परिस्थितियां उसके अनुकूल होती हैं। लेकिन उनके घर से बाहर हमने हमेशा उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।'

हालांकि, आंकड़े संगकारा के बयान की पुष्टि नहीं करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारत ने श्रीलंका से छह मैच खेले हैं और उनमें से उसने केवल एक मैच गंवाया है। इंग्लैंड में भी पांच मैच में भारत को केवल एक हार मिली है। दक्षिणण अफ्रीका में दोनों टीमें केवल एक बार भिड़ी हैं और उसमें भारत जीता है। यह सही है कि भारत 2007 विश्व कप में श्रीलंका से हार गया था। श्रीलंका में उसने 19 मैच जीते और 26 हारे, लेकिन ओवरऑल उसका अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.