24 मई 2012
सलमान खान के ‘ब्रेन’ में समस्या, पहुंचे अस्पताल

07 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

मुंबई।
क्या आपने ये महसूस किया है कि इस साल के सभी बड़े अवॉर्ड फंक्शन से सलमान गायब क्यों रहे। अगर गलती से नजर भी आए तो भी सिर्फ थोड़ी देर किया। दरअसल सलमान खान आजकल बीमार चल रहे हैं, उनके ब्रेन में कुछ ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से उनके दिमाग की नसें फूल जाती हैं।

खबरों की मानें तो सलमान को शक है कि उनके ब्रेन में कोई प्रोब्लम आ गई है। एक ऐसी बीमारी का डर है जिसे डॉक्टर ब्रेन एन्यूरिज्म कहते हैं। जनवरी के शुरूआत में ही सलमान खान ने एक दो अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म किया और उसके बाद कटरीना के साथ क्यूबा चले गए फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के लिए। लेकिन शूटिंग के दौरान ही उनके दिमाग की नसों में एक नई प्रोब्लम सामने आ गई।

सलमान बने 2011 के पसंदीदा अभिनेता

दरअसल अगर दिमाग में फैले नस कमजोर हो जाएं तो धीर-धीरे वो एक गुब्बारे की तरह फूल जाती हैं जिससे खून के संचालन पर असर पड़ता है और खबरों की मानें तो सलमान खान भी फिलहाल इसी बीमारी से जूझ रहे हैं। एक अखबार को दिए इंटरव्यू के मुताबिक सलमान के दिमाग की नसों में भी इसी तरह की शिकायत है और सलमान अब जल्द ही क्यूबा में चल रही अपनी फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग बीच में ही छोड़कर अमेरिका मेडिकल चेकअप के लिए जा रहे हैं। खुद सलमान खान ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि वो अब अपने ब्रेन एन्यूरिज्म की साइज का परीक्षण करवाने वाले हैं जो उनके हेल्थ पर असर डाल रहा है।

डिप्रेशन के शिकार हैं शाहरुख: फराह खान

ब्रेन एन्यूरिज्म यानी दिमाग के नसों के फूलने की वजह से अचानक सिर-दर्द की शिकायत, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना या फिर मिर्गी के दौरे भी पड़ने का खतरा बना रहता है। खासकर हाई ब्लडप्रेशर और डाइबिटीज के रोगियों को इसके होने का खतरा बढ़ जाता है। और अगर सलमान खान के दिमाग के नसों में चेकअप के बाद इस तरह के गुब्बारे पाए जाते हैं तो इस बीमारी का एकमात्र इलाज ऑपरेशन है। एक विशेष माइक्रोस्कोप की सहायता से नस के कमजोर और फूले स्थान को देखकर वहां तक पहुंचा जाता है। इसके बाद फूले स्थान के दोनों ओर क्लैम्प की सहायता से खून की आपूर्ति रोक दी जाती है। और बाइपास बनाकर खून की आपूर्ति को फिर से सामान्य कर दिया जाता है।

सन्नी की कातिल जवानी, सबसे हॉट नजारे

हाल ही में सलमान ने अपने जबड़ों की भी सर्जरी करवाई थी। ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया नाम की इस बीमारी से सलमान पिछले 5-6 साल से जूझ रहे थे। और इसका भी दोबारा चेकअप होना है। इसिलए सलमान ने शूटिंग बीच में ही छोड़कर क्यूबा से सीधे अमेरिका चेकअप करवाने का आनन-फानन में फैसला लिया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.