28 अगस्त 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
न्यूयॉर्क। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले दौर में यहां अमेरिका के डोनाल्ड यंग को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
पांच बार के चैंपियन और अपने 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में उतरे फेडरर ने फ्लशिंग मीडोज पर अपने दर्शनीय खेल से विश्व के 81वें नंबर के खिलाफ यंग की चुनौती को एक घंटे 34 मिनट में निपटा दिया। बारिश के कारण फेडरर और यंग का मैच रात को दूधिया रोशनी में खेला गया। फेडरर का दूसरे दौर में जर्मनी के ब्योर्न फाऊ से मुकाबला होगा।
लो, सोमदेव यूएस ओपन के पहले ही दौर में पिट गए
पुरुष एकल में फेडरर के अलावा ओलंपिक स्वर्ण विजेता और तीसरी वरीय ब्रिटेन के एंडी मरे, फ्रांस के गाइल्स सिमोन, जापान के केई निशिकोरी, स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को और मार्सेलो ग्रेनोलर्स तथा अमेरिका के मार्डी फिश अपने-अपने पहले दौर के मुकाबले जीतने में सफल रहे, लेकिन 22वीं वरीय जर्मनी के फ्लोरियन मेयर को उलटफेर का सामना करना पड़ा।
महिला एकल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्तोसुर, शीर्ष वरीय बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका, तीसरी वरीय रूस का मारिया शारापोवा, तीन बार की चैंपियन बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स, पूर्व विम्बलडन चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा और नौवीं वरीय चीन की ली ना ने दूसरे दौर का टिकट पा लिया।
यूएस ओपन: शारापोवा, मरे जीत के साथ दूसरे दौर में
लेकिन 16वीं वरीय जर्मनी की सबाइन लिसिकी और उनकी हमवतन तथा 18वीं वरीय जूलिया जार्जेज और अमेरिका की मिलेनी औडिन की चुनौती पहले दौर में ही दम तोड़ गयी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- UPA के 9 साल, पहले रिपोर्ट कार्ड फिर शानदार डिनर
- मप्र में 12वीं की परीक्षा में दृष्टिहीन छात्रा शीर्ष पर
- अमेरिका के ओकलाहोमा में प्रभावितों की घर वापसी
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- साइबर सुरक्षा पर अमेरिका के साथ वार्ता चाहता है चीन
- दिल्ली में बुधवार को रही साल की सबसे गर्म सुबह
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में 10 जून को प्रवेश कर सकता है मानसून
- उप्र में भीषण गर्मी, पारा चढ़ा
- राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुईं विशाखा
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- पहले विंदू, अब श्रीशांत से जुड़ा साक्षी धोनी का नाम!
- कोलकाता के यहूदियों पर वृतचित्र
- UPA के 9 साल, पहले रिपोर्ट कार्ड फिर शानदार डिनर
- एयरटेल ने नहीं भरा 200 करोड़ का सर्विस टैक्स
- मप्र में 12वीं की परीक्षा में दृष्टिहीन छात्रा शीर्ष पर
- मुल्ला नसरुद्दीन ने की बेतुके शायर की तारीफ़-48
- अमेरिका के ओकलाहोमा में प्रभावितों की घर वापसी
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- केरल में 3 जून को ही बरस जाएंगे मेघ
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












