21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

अमीरों को सुविधाएं, गरीबों को किराए की मार!

09 जनवरी 2013
Moneycontrol.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

भारतीय रेल के किरायों में 10 सालों के बाद आखिरकार इजाफा हो ही गया। रेल मंत्री पवन बंसल ने रेल के बढ़े हुए किरायों का आज ऐलान कर दिया। जो 21 जनवरी की आधी रात से लागू हो जाएंगे। यात्रियों को सुविधाएं देने के नाम पर रेल मंत्रालय ने रेल किराए में वृद्धि की है। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर भोजन, आराम और रेलवे प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट जैसा मजा देने के नाम पर रेल किराए में इजाफा किया गया है। लेकिन ये सभी सुविधाएं सिर्फ अमीरों के लिए हैं न कि गरीबों के लिए क्योंकी रेलवे पर प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं लेने के लिए अच्छी-खासी रकम चुकानी पड़ेगी।

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने रेलवे की मजबूरियों को गिनाते हुए कहा कि इस बढ़ोत्तरी से रेलवे को करीब 66 हजार करोड़ का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ये रेल यात्रियों की संख्या को देखते हुए किया गया है। बंसल ने कहा कि साल 2004-05 में पैसेंजर सैग्मेंट में रेलवे को 1059 करोड़ का नुकसान हो रहा था जो साल 2010-11 में बढ़कर 19964 करोड़ हो गया है। जो साल 2012-13 में 25 हजार करोड़ तक हो सकता है।

जल्द ही आपको रेलवे स्टेशनों पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी। केटरिंग और हाउसकीपिंग बिजनेस में आगे बढ़ रही रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी रेलवे स्टेशनों पर एग्जीक्यूटिव लाउंज खोल रही है।

आईआरसीटीसी ने प्राइवेट केटरिंग कंपनी एसएसपी केटरिंग के साथ मिलकर नई दिल्ली स्टेशन पर पहला लाउंज शुरू किया है।

इस एक्जिक्यूटिव लाउंज में 3 घंटे के लिए 350 रुपये का स्मार्ट कार्ड लेना होगा। स्मार्ट कार्ड पर 50 रुपये रिफंड होगा।  300 वर्गमीटर के एक्जिक्यूटिव लाउंज में 125 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। लाउंज में फैक्स, फोन, प्रिंटर, कंप्यूटर की सुविधा मिलेगी। एक्जिक्यूटिव लाउंज में वाई-फाई की भी सुविधा होगी। बुक और स्नैक्स के लिए लाउंज में स्टोर खोले जाएंगे।

स्मार्ट कार्ड से बुफे, स्नैक्स, ब्रेवरेज भी मिल सकेगा। सामान रखने और शॉवर लेने का भी इंतजाम होगा। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा के लिए ज्यादा खर्च करना होगा। 3 घंटे के बाद हर घंटे लगेंगे प्रति व्यक्ति 125 रुपये लगेंगे। फिलहाल आईआरसीटीसी की 50 स्टेशनों पर एक्जिक्यूटिव लाउंज खोलने की योजना है।

स्लीपर क्लास रेल यात्रियों के लिए जरूरी हुआ पहचान पत्र

नए सिस्‍टम से बुक होगा ‘रेलवे टिकट’

रेल सफर हुआ महंगा, कहां कितना किराया बढ़ा

अभी 2 महीने पहले भी बढ़ाया था ‘रेल किराया’

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.