24 मई 2012
राहुल-प्रियंका नजर आए एक साथ, किया रोड शो!
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


सुल्तानपुर।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रविवार को पहली बार एक साथ प्रचार किया। दोनों ने सुल्तानपुर जिले के विभिन्न इलाकों में साथ-साथ रोड शो किया। राहुल और प्रियंका महराजगंज में हेलीकॉप्टर से उतरे, जहां बड़ी संख्या में लोग भाई-बहन की जोड़ी को देखने के लिए मौजूद थे।

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद दोनों ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और एक गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गए।

जिले के लम्भुआ कस्बे में पहुंचकर राहुल और प्रियंका ने रोड शो किया और इस दौरान यहां सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हां, मैं भी बरसाती मेढक हूं: राहुल


लम्भुआ के बाद राहुल और प्रियंका जिले के कादीपुर कस्बे पहुंचे, जहां दोनों की संयुक्त जनसभा प्रस्तावित थी। प्रियंका मंच पर राहुल के साथ जरूर मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया। राहुल अपने संक्षिप्त संबोधन के बाद जौनपुर रवाना हो गए। वहां उनकी जनसभा आयोजित है।

प्रियंका हेलीकॉप्टर तक राहुल को छोड़ने गईं। राहुल के जाने के बाद वे दौसपुर के लिए रवाना हो गईं, जहां उन्हें अकेले रोड शो करना था। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार प्रियंका सुल्तानपुर शहर में भी रोड शो करेंगी।

उल्लेखनीय है कि राहुल लगभग एक महीने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, तो प्रियंका कई दिनों से रायबरेली और अमेठी में प्रचार कर रही हैं। इस चुनाव में दोनों पहली बार आज एक साथ नजर आए हैं।

इस बीच, गैर कांग्रेसी सरकारों पर पिछले 22 साल से उत्तर प्रदेश में अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा ने लोगों से अपील की कि वे इस चुनाव में ऐसी राजनीति को नकारें।

सुल्तानपुर के अमहट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर आपने भरोसा करके उन्हें सत्ता सौंपी लेकिन सुरक्षा और विकास के वादे करके सत्ता पाने वाले इन दलों ने आपके साथ छल किया है।"

प्रियंका ने कहा, मेरे पति रॉबर्ट राजनीति में नहीं आएंगे!


प्रियंका ने कहा कि पूरा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है,  लेकिन उत्तर प्रदेश में हालात जस के तस हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली की हालत खराब है। 22 साल बाद आपके पास प्रदेश को बदलने का मौका है। आप इस चुनाव में अवसरवादी राजनीति करने वाले इन दलों को सबक सिखाएं।

प्रियंका ने फिर दोहराया, "इस चुनाव ने नौजवानों और बच्चों का भविष्य संवारने के लिए बेहतर सरकार बनाने का मौका दिया है। अगर आपने बदलाव नहीं किया तो वहीं के वहीं रह जाएंगे।"

कांग्रेस-नीत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना हर वादा पूरा करती है और गरीबों को उनका अधिकार देती है।

यह पहला मौका था जब प्रियंका रायबरेली और अमेठी के बाहर चुनाव प्रचार कर रही थीं।

इससे पहले प्रियंका ने सुल्तानपुर के लम्भुआ, चांदा और कादीपुर कस्बों में भाई राहुल गांधी के साथ रोड शो भी किए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.