24 मई 2012
प्रियंका संग शाहरुख गुपचुप जाएंगे नेपाल?

13 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

मुंबई। बॉलीवुड के डॉन शाहरुख खान और उनकी जंगली बिल्ली प्रियंका चोपड़ा नेपाल यात्रा की योजना बना रहे हैं। दोनों के बीच 'कुछ-कुछ' है या नहीं यह तो पता नहीं, लेकिन ऐसी अफवाहों ने बॉलीवुड में हलचल मचा रखी है। ताजा चर्चा बर्लिन से आई है, और चर्चा यह है कि शाहरुख और प्रियंका गुपचुप नेपाल यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं?

चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी

एक नेपाली पत्रकार ने जब प्रियंका से उनकी संभावित यात्रा के बारे में पूछा तो प्रियंका चौंक पड़ी और किसी तरह इस सवाल से पल्ला झाड़ पाईं।प्रियंका और शाहरुख के बीच कथित अफेयर की चर्चा बॉलिवुड में भी हंगामा मचा चुकी है।

कहा जाता है कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान दोनों की बढ़ती करीबी से नाराज हैं। गौरी की दोस्त नीलम से इसी बात पर हुई प्रियंका की कथित झड़प भी बॉलिवुड हलकों में काफी चर्चा में रही। फराह खान के पति शिरीष कुंदर से शाहरुख के झगड़े के पीछे भी इन अफवाहों की भूमिका बताई जाती है।

आयशा टाकिया, सिद्धार्थ माल्या भिड़े ट्विटर पर

ऐसे में बर्लिन में डॉन-2 के प्रीमियर के दौरान जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक नेपाली पत्रकार ने प्रियंका से सवाल पूछ डाला कि क्या वह नेपाल आ रही हैं तो मामला और भड़क गया। इस पत्रकार ने कहा, 'मैंने सुना है आप शाहरुख खान के साथ नेपाल आने की योजना बना रही हैं। क्या यह सच है?' सूत्रों के मुताबिक इस सवाल से प्रियंका चौंक गईं। फिर तुरंत संभलते हुए उन्होंने ऐसा गोल-मोल जवाब दिया। उन्होंने कहा, नेपाल को लेकर उनकी बचपन की बहुत हसीन यादें हैं।

फिल्म समीक्षा: गुदगुदाती है ‘एक मैं और एक तू’

अपने जवाब में उन्होंने इस खबर की न तो पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया। उनके 'न-हां और न-ना' वाले इस जवाब ने अफवाहों की आग और तेज कर दी। गौरतलब है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि शाहरुख खान वहां एक शो में आएंगे और प्रियंका भी उनके साथ होंगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.