06 फरवरी 2012
वार्ता
दुबई। पाकिस्तान ने अपना स्वप्निल प्रदर्शन बरकरार रखते हुए विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे ही दिन आज 71 रन से रौंदकर इंग्लिश टीम के खिलाफ 3-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप हासिल कर ली।
पाकिस्तान ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप की है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 324 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन तेज गेंदबाज उमर गुल ने 61 रन पर चार विकेट, ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने 67 रन पर चार विकेट और बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने 97 रन पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड को 252 रन पर ढेर कर दिया।
पाकिस्तान ने इस तरह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरा टेस्ट जीता और 3-0 से शृंखला अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की 2005-06 में घरेलू जमीन पर इंग्लैंड को 2-0 से हराने के बाद इंग्लिश टीम के खिलाफ यह पहली शृंखला जीत है।
इंग्लैंड ने कल के स्कोर बिना कोई विकेट खोए 36 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज मैच का चौथा दिन नहीं निकाल पाए और विश्व की नंबर एक टीम को पिछले एक दशक में एशिया में कोई टेस्ट शृंखला न जीत जाने की प्रेतबाधा से मुक्ति नहीं मिल पायी।
कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 19 और एलेस्टेयर कुक 15 रन बनाकर क्रीज पर थे। स्ट्रॉस अभी अपने स्कोर में सात रन ही जोड़ पाए थे कि रहमान ने उन्हें पगबाधा कर इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया। कुक और जोनाथन ट्रॉट (18) ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद इंग्लैंड के विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा।
केविन पीटरसन 18 और कुक 49 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 119 रन हो गया। इयान बेल (10) और इयोन मोर्गन (31) मात्र तीन रन के अंतराल में निपट गए और अब इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 159 रन हो गया।
इंग्लैंड की हार सामने खड़ी थी, लेकिन मैट प्रायर ने नाबाद 49 रन बनाकर पाकिस्तान के जीत के इंतजार को दिन के अंतिम सत्र तक पहुंचा दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड 18 रन बनाकर आउट हुए। ग्रीम स्वान एक, जेम्स एंडरसन 9 और मोंटी पनेसर 8 रन बनाकर निपट गए। रहमान ने पनेसर को पगबाधा कर इंग्लैंड की पारी समेट दी।
पनेसर ने हालांकि रेफरल मांगा, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। अंपायर के फैसले की पुष्टि होते ही पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े। आखिर उन्हें अपने टेस्ट इतिहास की सबसे यादगार शृंखला जीत मिल गयी।
पाकिस्तान को 2010 के इंग्लैंड दौरे में स्पॉट फिक्सिंग के विवादों से जूझना पड़ा था जिसके बाद उसके तीन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा था और उन्हें जेल की सजा भी हुई, लेकिन तटस्थ स्थल पर खेली गयी इस शृंखला में पाकिस्तान ने इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर दिया।
इंग्लैंड ने गत वर्ष अपनी जमीन पर भारत को 4-0 से हराकर विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम का ताज हासिल किया था मगर पाकिस्तान ने उसे अर्श से फर्श पर ला दिया। दुनिया की चोटी की टीम पूरी शृंखलामें पाकिस्तानी स्पिनरों के मुकाबले टिक नहीं पायी।
तेज गेंदबाज उमर गुल ने बेल, मोर्गन, ब्रॉड और स्वान को अपना शिकार बनाया जबकि अजमल ने कुक, ट्रॉट, पीटरसन और एंडरसन को पवेलियन भेजा। रहमान ने स्ट्रॉस और पनेसर के विकेट झटके।
पाकिस्तान की पारी में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 157 रन बनाने वाले अजहर अली को 'मैन ऑफ द मैच' और तीन मैचों की शृंखला में सर्वाधिक 24 विकेट झटकने वाले अजमल को 'मैन ऑफ द सीरीज' घोषित किया गया।
संक्षिप्त स्कोरः
पाकिस्तानः 99 और 365
इंग्लैंडः 141 और 252

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.