24 सितम्बर 2012
सीएनबीसी आवाज़
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
अब आपको जल्दी ही पूरे देश में रोमिंग चार्ज से छुटकारा मिल सकता है। सरकार की योजना साल 2013 की शुरुआत से देश भर में फ्री रोमिंग लागू करने की है।
सरकार की ओर से जल्द ही फ्री रोमिंग के लिए रोडमैप तैयार करने की योजना है। सरकार की योजना के तहत ग्राहक एक नंबर से बिना अतिरिक्त पैसे दिए देश भर में बात कर सकेंगे। फिलहाल रोमिंग चार्ज का टेलिकॉम कंपनियों की कमाई में 8-10 फीसदी योगदान है। टेलिकॉम कंपनियों का मानना है कि फ्री रोमिंग के बाद कॉल दरें बढ़ सकती हैं।
टेलिकॉम सेक्रेटरी आर चंद्रशेखर का कहना है कि टेलिकॉम विभाग 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फ्री रोमिंग लागू कराने की कोशिश करेगा। इस हफ्ते के अंत तक स्पेक्ट्रम नीलामी के तौर-तरीके तय किए जाएंगे। नीलामी के बाद यूनिफाइड लाइसेंसिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद साल 2013 के शुरुआत से फ्री रोमिंग लागू की जा सकती है।
टेलिकॉम कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के मुताबिक अगर देश भर में फ्री रोमिंग लागू होता है तो कॉल दरें बढ़ सकती हैं। सरकार को फ्री रोमिंग से टेलिकॉम सेक्टर को नुकसान ना होने पर ज्यादा जोर देना चाहिए।
सीओएआई के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यूज का कहना है कि रोमिंग मार्जिन की वजह से ग्रामीण इलाकों में कम मार्जिन रख पाना मुमकिन हो पा रहा है। लेकिन फ्री रोमिंग लागू होने के बाद टैरिफ दरों में संतुलन लाने की जरूरत पड़ेगी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार














