24 मई 2012
बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी तेजी पर बंद
13 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

आखिर बाजार ने नए हफ्ते की शुरुआत भी बढ़त के साथ की है। सेंसेक्स और निफ्टी आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स का हाल भी करीब करीब ऐसा ही था।

दरअसल आज सुबह से बाजार में कमजोरी थी लेकिन एशियाई बाजार चढ़कर बंद हुए और जब यूरोपीय बाजार भी अच्छे खुले तो बाजार में आज फिर तेजी का मूड बन गया। हालांकि आज की बढ़त में बाजार का भरोसा नहीं दिख रहा है क्योंकि बढ़ने वाले और गिरने वाले शेयरों की तादाद करीब करीब बराबर ही है।

आखिरकार बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 24.15 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 17,772.84 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8.6 अंक चढ़कर 5,390.20 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, हिंडाल्को, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंफ्रा, सेसा गोवा और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज शेयर 1.5-5 फीसदी की मजबूती लेकर बंद हुए। हालांकि विप्रो, टाटा पावर, सिप्ला, एसबीआई, मारुति सुजुकी, सेल और बीपीसीएल जैसे दिग्गज शेयर 2-3 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। बीएसई के मेटल, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर में अच्छी तेजी रही। लेकिन बीएसई के कैपिटल गुड्स और आईटी सेक्टर में गिरावट रही।

मिडकैप शेयरों में इंडियाबुल्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, नेशनल फर्टिलाइजर्स, अमार राजा बैटरीज और मोनसैंटो इंडिया के शेयर 7.5-14.5 फीसदी की मजबूती लेकर बंद हुए। लेकिन हैथवे केबल, सुजलॉन एनर्जी, पैंटालून रिटेल, हिमाद्री केमिकल और वारद वेंचर्स जैसे मिडकैप शेयर 5-7.7 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। वहीं होंडा सिएल, जमना ऑटो, तिलकनगर इंडस्ट्रीज, मिंडा इंडस्ट्रीज और एनसीसी जैसे स्मॉलकैप शेयर 8.3-20 फीसदी की मजबूती पर बंद हुए। 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.