24 मई 2012
कमजोरी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 6 अंक गिरा
14 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

एशियाई बाजारों में गिरावट की वजह से घरेलू बाजारों ने हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 6 अंक गिरकर 17767 और निफ्टी 9 अंक गिरकर 5381 पर खुले हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार संभलते नजर आ रहे हैं।

ऑटो और सरकारी कंपनियों के शेयरों में करीब 0.5 फीसदी की तेजी है। आईटी, पावर, बैंक, तकनीकी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर में हल्की मजबूती है।

कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, हेल्थकेयर, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में गिरावट है।

सेंसेक्स शेयरों में एसबीआई सबसे ज्यादा तेज है और शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ा है। टाटा मोटर्स, गेल, एमएंडएम, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, सन फार्मा 1-0.5 फीसदी मजबूत हैं।

उम्मीद से बेहतर नतीजे रहने से लैंको इंफ्राटेक के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी आई है।

अनुमान के मुकाबले कमजोर नतीजे रहने से सिप्ला 3 फीसदी गिरा है। ओएनजीसी, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टाटा पावर, एलएंडटी, टीसीएस 0.75-0.25 फीसदी कमजोर हैं।

ग्रीस के दूसरे राहत पैकेज का रास्ता साफ होने की उम्मीद से अमेरिकी बाजारों में तेजी आई। नैस्डैक कंपोजिट 11 साल की ऊंचाई के करीब पहुंचा, वहीं एसएंडपी 500 1350 के स्तर के ऊपर चला गया।

लेकिन, 9 यूरोपीय देशों की रेटिंग घटने से एशियाई बाजारों का मूड बिगड़ा है। शंघाई कंपोजिट, ताइवान इंडेक्स, स्ट्रेट टाइम्स, कॉस्पी में करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी है। 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.