24 मई 2012
बाजार ने मारी छलांग, 5,400 के ऊपर बंद निफ्टी
09 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

कारोबार के आखिर में आई खरीदारी से बाजार 0.75 फीसदी चढ़े। सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर 17831 और निफ्टी 44 अंक चढ़कर 5412 पर बंद हुए। 3 अगस्त के बाद पहली बार निफ्टी 5400 के ऊपर बंद हुआ है।

ग्रीस के कर्ज संकट पर बढ़ती चिंता की वजह से बाजारों ने कमजोरी के साथ शुरुआत की। मेटल, आईटी और तकनीकी शेयरों में भारी बिकवाली की वजह से बाजार में गिरावट कायम रही।

यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से घरेलू बाजार कुछ संभले। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार ने जोरदार तेजी दिखाई और निफ्टी 5400 के पार चला गया। 4 अगस्त 2011 के बाद पहली बार निफ्टी ने 5400 के ऊपर का स्तर छुआ है।

गिरावट के साथ खुले मेटल शेयर 2 फीसदी की तेजी पर बंद हुए। उम्मीद के मुताबिक नतीजे आने से हिंडाल्को करीब 1.3 फीसदी की कमजोरी पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान शेयर 6.5 फीसदी तक टूटा था।

रियल्टी, बैंक, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर, आईटी शेयर 2-1 फीसदी चढ़े। तकनीकी और सरकारी कंपनियों के शेयर 0.75 फीसदी मजबूत हुए।

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, जिंदल स्टील, टाटा पावर, बजाज ऑटो 4.5-3.5 फीसदी चढ़े। एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एनटीपीसी, इंफोसिस, एचयूएल 2.75-1 फीसदी तेज हुए।

हेल्थकेयर, एफएमसीजी शेयर सुस्ती पर बंद हुए। ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयरों में मामूली कमजोरी आई।

सन फार्मा, डीएलएफ, भारती एयरटेल, एलएंडटी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, गेल इंडिया 1.5-0.5 फीसदी गिरे।

निवेशकों ने छोटे और मझौले शेयरों में जमकर खरीदारी की। छोटे शेयरों में गति, धनलक्ष्मी बैंक, हिंदुस्तान डॉर-ओलिवर, दिसा इंडिया, एवरेस्ट कैंटो 19-12.5 फीसदी चढ़े।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.