28 अगस्त 2012
सीएनबीसी आवाज़
केंद्र सरकार जहां एक के बाद एक कई मसलों पर सोशल मीडिया से परेशान दिखती है या उसके साथ उलझती रहती है। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इसी मीडिया का फायदा उठाकर लोगों के साथ डायरेक्ट कनेक्ट बनाने में जुटे हैं। नरेंद्र मोदी भारत के पहले राजनेता हैं जो गूगल हैंगआउट करने जा रहे हैं। आप कह सकते हैं कि वो गूगल प्लस पर अपना जनता दरबार लगाएंगे।
गुजरात सरकार स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती को युवा शक्ति के वर्ष के तौर पर मना रही है। इस समारोह का ही एक हिस्सा है नरेंद्र मोदी का गूगल हैंगआउट जिसका विषय है स्वामी विवेकानंद के सपनों का समर्थ और समृद्ध भारत। जाहिर है युवा शक्ति को लुभाने के लिए गूगल हैंग आउट से अच्छा रास्ता क्या होता।
नरेंद्र मोदी के इस हैंगआउट सेशन के एंकर होंगे फिल्म स्टार अजय देवगन। नरेंद्र मोदी के इस सेशन के लिए अब तक 7,000 लोग अपने सवाल भेज चुके हैं, और आयोजकों को उम्मीद है कि सवालों का सिलसिला बंद होने तक 20,000 लोग सवाल पूछ चुके होंगे। इन सवालों की छंटाई तेजी से चल रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराम ओबामा और ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के बाद भारत में नरेंद्र मोदी इंटरनेट पर हैंगआउट करने वाले पहले राजनेता होंगे। सवाल भेजने या रिकॉर्ड करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त है। और उसके बाद इनमें से कुछ चुने हुए सवालों का जवाब देने इंटरनेट पर लाइव आएंगे नरेंद्र मोदी 31 अगस्त रात 8 बजे तक। 1.5 घंटे का ये सवाल-जवाब आप गूगल हैंगआउट, यू ट्यूब और नरेंद्र मोदी की साइट नरेंद्र् मोदी डॉट इन पर देख सकते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार














