10 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
ढाका। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के शुक्रवार को शुरू होने से एक दिन पहले इसकी एक टीम ढाका ग्लेडिएटर्स के कप्तान और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा ने अपनी फ्रेंचाइजी से यह शिकायत दर्ज करायी है कि एक साथी क्रिकेटर ने उनसे बीपीएल के दौरान संभावित स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क साधा है।
ढाका ग्लेडिएटर्स ने इस बीच कहा है कि उसने इसकी जानकारी बीपीएल को दे दी है। ढाका ग्लेडिएटर्स के मीडिया मैनेजर मिन्हाज उदिन खान ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है।
मुर्तजा ने एक खेल वेबसाइट से कहा, मैंने अपने टीम प्रबंधन से इस बारे में बता दिया है और मुझे विश्वास है कि वे इस संबंध में उचित कदम उठाएंगे। यह खबर गुरुवार को ढाका के अखबारों में प्रकाशित हुई जिसमें मुर्तजा के हवाले से कहा गया है कि यदि उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने पर किसी भी तरह की अनियमितता का पता चलता है तो वह टीम की कप्तानी छोड़ देंगे।
खबरों में कहा गया है कि मुर्तजा से पूछा गया, क्या वह जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं कि वह कौन से मैचों में खेलेंगे? क्या वह अपने सनग्लास या कैप पहनेंगे या नहीं और इसके बदले में उन्हें स्पॉट फिक्सिंग पर लगने वाली राशि का 20 से 25 प्रतिशत का हिस्सा दिया जाएगा।
स्पॉट फिक्सिंग 2010 में इंग्लैंड में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान सुर्खियों में आयी थी जिसके चलते पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर को आईसीसी के निलंबन के अलावा जेल की सजा भी भुगतनी पड़ी।
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और ग्लेडिएटर्स टीम के सलाहकार हबीबुल बशर ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जानकारी मंगलवार को ही बीपीएल की संचालन परिषद के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन को दे दी थी, लेकिन बीपीएल के सचिव सिराजुद्दीन मोहम्मद आलमगीर ने कहा है कि उन्हें ऐसी किसी रिपोर्ट की जानकारी नहीं है और उन्हें इस बारे में अखबारों से ही पता चला है।
आलमगीर ने साथ ही कहा कि आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई का एक अधिकारी पहले से ही बीपीएल के लिए ढाका में है और उन्हें इस ताजा घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया जाएगा।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.