24 मई 2012
हल्की मजबूती के साथ खुले बाजार, रियल्टी शेयर टूटे
13 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

भारतीय बाजारों की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है। लेकिन शुरुआती कारोबार से ही बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव बन रहा है। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9.5 अंकों की बढ़त के साथ 17,758 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 6 अंक टूटकर 5,375.50 के स्तर पर आ गया है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान सन फार्मा, कोल इंडिया, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, गेल इंडिया और बजाज ऑटो के शेयरों में 1-2 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि डीएलएफ, एसबीआई, भारती एयरटेल, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, पीएनबी और अंबुजा सीमेंट जैसे दिग्गज शेयरों में 1-3.7 फीसदी की गिरावट आई है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.