24 मई 2012
मारुति की कारों के दाम जनवरी में बढ़ेंगे
02 दिसम्बर 2011
वार्ता/एजेंसियां

देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि रुपये की गिरावट के असर को कम करने के लिए अगले साल जनवरी से वह अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है।

उल्लेखनीय है कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड पिछले महीने ही अपनी डीजल कारों के दामों में दो हजार रुपए से लेकर दस हजार रुपए तक की बढ़ोतरी कर चुकी है।

कंपनी ने इस संबंध में डीलरों को भेजे नोट में कहा है कि जापानी मुद्रा येन के रुपए की तुलना में मजबूत होने और कच्चे माल की लागत बढ़ने से कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया है।

मारुति के चार माडलों में डीजल संस्करण उपलब्ध हैं। इनमें रिट्ज माडल के डीजल संस्करण की कीमतें दो हजार रुपए बढ़ाई गई हैं। स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर और एस-एक्स फोर के डीजल माडल का दाम दस हजार रुपए बढ़ाया गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.