25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

आ गई मारुति की नई ‘ऑल्‍टो 800’, कीमत 2.44 लाख रु

16 अक्टूबर 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। देश की अग्रणी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने छोटी कारों के बाजार में अपनी पकड़ को बनाये रखने के लिए अपनी लोकप्रिय कार ‘ऑल्‍टो’ का नया अवतार ‘ऑल्‍टो 800’ पेश किया जिसकी कीमत 2.44 लाख से लेकर 3.56 लाख रुपये के बीच रखी गयी है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक शिंजो नाकानिशी ने यहां एक कार्यक्रम में नयी ऑल्‍टो पेश करते हुये कहा कि यह कार अपने वर्ग में पहले की तरह सफलता के नये आयाम बनाएगी। उन्होंने कहा कि ईंधन कुशल ऑल्‍टो को पेट्रोल और सीएनजी संस्करण में पेश किया गया है। दोनों ईंधन विकल्पों में इसके तीन-तीन संस्करण होंगे।

पेट्रोल चलित ऑल्‍टो के स्टैंडर्ड संस्करण की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.44 लाख, एलएक्स की 2.76 लाख और एलएक्सआई की कीमत 2.99 लाख रुपये होगी।

सीएनजी विकल्प में स्टैंडर्ड 3.19 लाख, एलएक्स 3.37 लाख और एलएक्सआई 3.56 लाख रुपए में मिलेगी।

कंपनी का दावा है कि पेट्रोल से चलने वाली ऑल्‍टो 800 एक लीटर में 22.74 किलोमीटर का सफर तय करेगी जबकि सीएनजी ईंधन से चलने वाली ऑल्‍टो एक किलो में 30.46 किलोमीटर का माइलेज देगी। कंपनी ने नई ऑल्‍टो का डिजाइन तैयार करने में 400 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है और इसके बाहरी और अंदरूनी रूप में काफी बदलाव किये गये हैं।

 

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.