24 मई 2012
मनमोहन हुए 80 के, राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री: बेनी प्रसाद

11 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


जौनपुर।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का ऐलान कर दिया। बेनी प्रसाद ने मनमोहन सिंह के सेवानिवृत्त होने का संकेत देते हुए कहा कि मनमोहन सिंह की उम्र 80 साल हो गई है, दो साल बाद उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा। 2014 में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री होंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में बतौर इस्पात मंत्री काम कर रहे बेनी प्रसाद वर्मा ने उनकी उम्र को लेकर सवाल उठाया है।

शुक्रवार को जौनपुर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने साफ कहा कि दो साल बाद यानी 2014 के बाद राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

वैसे भी राहुल गांधी जिस तरह उत्तर प्रदेश चुनाव में जूझ रहे हैं, उसे 2014 की लोकसभा चुनाव की तैयारी ही मानी जा रही है। 2009 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अच्छी सफलता पाने वाली कांग्रेस को लगता है कि इस बार विधानसभा चुनाव में चाहे जितनी सीटें आएं, अगले लोकसभा चुनाव में जनता राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देगी। वैसे कांग्रेस के अंदर एक तबका बीच में ही राहुल की ताजपोशी की वकालत करता रहा है। मनमोहन सिंह भी यह बात बार-बार साफ कर चुके हैं कि पार्टी जब चाहेगी, वे पद छोड़ देंगे।

हालांकि बेनी वर्मा के बयान को गांधी परिवार के प्रति वफादारी साबित करने की कोशिश के बतौर भी देखा जा रहा है।

मुलायम के पुराने साथी बेनी को कांग्रेस कद्दावर पिछड़े नेता बतौर पेश कर रही है और अगर कोई गुंजाईश बनी तो उनका नाम मुख्यमंत्री के लिए भी चल सकता है। जाहिर है, बेनी की नजर भविष्य पर गड़ी है, लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता कि राहुल का 2014 में प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्तर प्रदेश का बहुमत पाना जरूरी है, जिसकी गारंटी फिलहाल कोई नहीं दे सकता।

उधर, कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार का रिमोट राहुल गांधी के हाथ में होगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

Feb 11, 2012

बनेंगे तो तब ना ज्ब हम बनने देंगे..कांग्रेस्स क दलालो अब टाइम ख़तम हो गया..जाके चिप जाओ

sumit bangalore

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.