09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
कोलम्बो। मालदीव में फैली हिंसा के बीच देश आपराधिक न्यायालय ने अपदस्थ राष्ट्रपति मुहम्मद नाशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार नाशीद की पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश में हिंसा फैलाई जा रही है।
सरकार ने कहा है कि सेना और पुलिस की मदद से देश भर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
उधर, एक अन्य खबर के अनुसार मालदीव में फैली अस्थिरता के मद्देनजर वहां के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद का परिवार देश छोड़कर चला गया है और उसने श्रीलंका से पनाह मांगी है। श्रीलंकाई समाचारपत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, नाशीद की पत्नी लैला अली बुधवार रात यहां पहुंचीं। समाचारपत्र की रपट में यह नहीं बताया गया है कि उनके साथ और कौन-कौन हैं?
मालदीव में तख्तापलट, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा
समाचारपत्र की वेबसाइट के अनुसार, श्रीलंका पहुंचने के बाद लैला अली ने राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से फोन पर बात की। इसके बाद राजपक्षे ने मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद को फोन कर नाशीद की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।
वहीद ने राजपक्षे को आश्वस्त किया कि नाशीद को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।
उधर, मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सेना के एक कर्नल को देश का नया रक्षामंत्री बनाया है। राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम दो नए मंत्रियों की नियुक्ति हुई। वहीद ने सेना के कर्नल मोहम्मद नजीम को रक्षामंत्री बनाया है, जबकि मोहम्मद जमील अहमद को गृहमंत्री नियुक्त किया है।
नजीम मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल और कर्नल के रूप में मालदीव की सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि जमील नाशीद की सरकार में नागरिक उड्डयन एवं संचार मंत्री थे।
राष्ट्रपति ने मंत्रियों से कहा कि वे नाशीद के अपदस्थ होने के बाद देशभर में व्याप्त अस्थिरता से निटने के लिए अपने 'अनुभवों' का इस्तेमाल करें।
विपक्ष के बढ़ते दबाव, देशभर में प्रदर्शन और 'पुलिस बगावत' के बीच नाशीद के इस्तीफा देने के बाद वहीद ने मंगलवार को मालदीव के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
नाशीद के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि वे कहां हैं?

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.