06 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के मोम से बने बुत का अनावरण सात मार्च को लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में किया जाएगा। माधुरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैडम तुसाद सात मार्च 2012 को मेरे बुत का अनावरण करने जा रहा है।"
अपने स्वाभाविक अभिनय कौशल और शानदार नृत्य के लिए प्रसिद्ध 44 वर्षीय माधुरी मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में बुत बनकर सजने वाली भारतीय फिल्मों की नवीनतम कलाकार हैं। संग्रहालय में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, सलमान खान और अमिताभ बच्चन के बुत पहले से मौजूद हैं।
अब आएगी माधुरी दीक्षित की वेबसाइट
चार महीने में बनकर तैयार हुए इस बुत के निर्माण पर कथित तौर पर 150,000 पाउंड की लागत आई है। बुत को मूर्तिकार, मेकअप और वस्त्र विशेषज्ञों की एक टीम ने तैयार किया है।
माधुरी को 'तेजाब', 'राम लखन', 'साजन', 'बेटा', 'दिल', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है।
डिप्रेशन के शिकार हैं शाहरुख: फराह खान
बॉलीवुड में लम्बे समय तक काम करने वाली माधुरी वर्ष 2002 में अमेरिका में रहने वाले डा. श्रीराम माधव नेने से शादी कर फिल्मों से दूर चली गई। बाद में वह अमेरिका में अपने पति और दो बच्चों के साथ व्यस्त हो गई।
गौरतलब है कि शादी के बाद रिलीज हुए उनकी एक मात्र फिल्म 'आजा नचले' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी। हालांकि माधुरी छोटे पर्दे के रिएल्टी शो 'झलक दिखला जा 5' में जज की भूमिका में भी नजर आई थी।
पॉर्न स्टार सन्नी का व्यक्तित्व दिखेगा ‘जिस्म-2’ में
इन दिनों माधुरी अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर काम कर रही हैं और उसे जल्द लांच करने की योजना बना रही हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












