25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

जल-जंगल-जमीन पर रमेश से आज बात करेंगे आदिवासी

09 अक्‍टूबर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

आगरा।
जल, जंगल व जमीन का हक पाने के लिए ग्वालियर से दिल्ली तक की पदयात्रा पर निकले जनसत्याग्रहियों का काफिला उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंच गया है। इस बीच, जनसत्याग्रहियों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के साथ दूसरे दौर की बातचीत होगी। राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति, देश के हर नागरिक को आवास व भूमि के न्यायपूर्ण वितरण की मांग को लेकर एकता परिषद के अध्यक्ष पीवी राजगोपाल की अगुवाई में दो अक्टूबर को ग्वालियर से जनसत्याग्रह 2012 शुरू हुआ।

सत्याग्रहियों की मांगों पर केंद्रीय मंत्री रमेश व सत्याग्रहियों के प्रतिनिधियों के बीच सोमवार को दिल्ली में पहले दौर की वार्ता हो चुकी है। सत्याग्रहियों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें रखी, वहीं रमेश ने भी मंगलवार को एक सकारात्मक राय बनने की उम्मीद जताई। सत्याग्रहियों के प्रतिनिधि असीम ने फोन पर बताया कि सोमवार को रमेश से हुई उनकी चर्चा सकारात्मक रही थी, मंगलवार को एक बार फिर चर्चा होगी। इस चर्चा और उसके निष्कर्ष के बाद ही आगे की रणनीति बनेगी। राजगोपाल इस चर्चा में शामिल नहीं हुए। वह सत्याग्रहियों के साथ पदयात्रा में ही चल रहे हैं।

जल-जंगल-जमीन के लिए आदिवासियों का ‘दिल्‍ली कूच’

अन्‍ना की तरह ‘सत्‍याग्रह’ करेंगे अमिताभ!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.