03 दिसम्बर 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
राजकोट। ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरे शतक लगाने वाला पहला भारतीय बनकर नया इतिहास रच दिया।
जडेजा के नाबाद 320 रन की बदौलत सौराष्ट्र ने रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप- ए मैच में छह विकेट 534 रन का विशाल स्कोर बना दिया। अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल रहे जडेजा अब तक 690 मिनट क्रीज पर रहकर 491 गेंदों का सामना कर चुके हैं और उन्होंने 28 चौके तथा सात छक्के लगाए हैं। सितांशु कोटक ने 68 और कमलेश मकवाना ने नाबाद 78 रन का योगदान दिया है।
बाएं हाथ के 23 वर्षीय बल्लेबाज जडेजा का इससे पहले प्रथम श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 314 रन था। जडेजा ने अपने तीसरे तिहरे शतक के साथ प्रथम श्रेणी में 3000 रन 42वें मैच में पूरे कर लिया। यह उनका सातवां प्रथम श्रेणी शतक था।
3 तिहरे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय
जडेजा ने सत्र के पहले मैच में गुजरात के खिलाफ 303 रन बनाए थे। उनका मौजूदा सत्र में यह दूसरा तिहरा शतक है। वह तीन तिहरे शतक की उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
वीवीएस लक्ष्मण और वसीम जाफर के खाते में रणजी ट्रॉफी में दो-दो तिहरे शतक है जबकि टीम इंडिया के ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने टेस्ट मैचों में दो तिहरे शतक बनाए हैं। सहवाग के नाम भारत के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज हैं।
जडेजा सात अन्य बल्लेबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं जिनके नाम तीन-तीन तिहरे शतक दर्ज हैं। इस क्लब में सर डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा, बिल पोंसफोर्ड, वाली हेमंड, डब्लयूजी ग्रेस, ग्रीम हिक और माइक हसी जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं।
इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने अपना प्रथम श्रेणी करियर 19 अक्टूबर 2006 को इंदौर में दलीप ट्रॉफी मैच से शुरु किया था। जडेजा ने पश्चिम क्षेत्र की तरफ से खेलते हुए दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ 53 और 21 रन बनाए थे।
मध्य क्रम के बल्लेबाज जडेजा के सात प्रथम श्रेणी शतकों में तीन तो तिहरे शतक हैं जो अपने आप में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
22 मई 2013
Dec 03, 2012
सचिन ये कम इस लिए नही कर पाया क्योंकि वो सिर्फ़ रेकॉर्ड्स के लिए खेलता हे, अब वह उन लोगो मैं शामिल हो गया हे जो गलियाँ खा कर रिटाइर होते हे, . वो 19 परियो मैं फ्लॉप हो गया हे जल्दी ही वो 20 पारी बाद एक शतक लगाकर हम आलोचको को करारा जबाब देगा.
rakesh chandigarh
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












