24 मई 2012
ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

तेहरान।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सभी प्रकार के आतंकवादी हमलों की निंदा की। साथ ही ईरान ने भारत व जार्जिया में इजरायली दूतावासों पर हुए हमलों के आरोपों से इंकार किया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अल-अलाम टेलीविजन के हवाले से बताया कि हमलों के आरोप को खारिज करते हुए ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रमिन मेहमानपरस्त ने कहा कि ईरान इजरायल के यहूदी शासन द्वारा लगाए गए आरोपों से इंकार करता है।

दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग

मेहमानपरस्त ने कहा, "ईरान सभी प्रकार के आतंकवादी हमलों की निंदा करता है।"

सोमवार दोपहर भारतीय राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास की कार पर बम हमला हुआ था। जिसमें दूतावास के एक कर्मचारी की पत्नी व तीन भारतीय घायल हुए थे।

इसी दिन जार्जिया की राजधानी तबीलिसी में भी इजरायली दूतावास पर एक बम हमले की साजिश का पता लगाया गया। दूतावास के एक कर्मचारी ने एक कार से लगे विस्फोटक उपकरण को देख लिया, जिसके बाद उसे निष्क्रिय कर दिया गया।

इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान व लेबनान के शिया सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह को हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.