23 जुलाई 2012
सीएनबीसी आवाज़
जुलाई खत्म होने के कगार पर है लेकिन देश में अबतक मॉनसून की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। 1 जून से अबतक देश में करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है।
बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के कई इलाकों में बारिश सामान्य से करीब 20-50 फीसदी तक कम हुई है। यही नहीं पश्चिमोत्तर में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में तो हालात और भी खराब है। यहां 60 फीसदी तक कम बारिश हुई है।
दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक ऐसे राज्य है, जहां 30-50 फीसदी तक कम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश भर में करीब 60 फीसदी ऐसे इलाके हैं जहां सूखे जैसे हालात हैं। बेशक देश के ये सारे इलाके खेती के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। इन इलाकों में धान और मक्के साथ खरीफ दलहन और तिलहन की भी खेती होती है।
बारिश में कमी से इन इलाकों में बोई जाने वाली फसलों पर बेहद बुरा असर पड़ा है। सरकारी आंकड़ों के मताबिक धान की बुआई में अबतक करीब 10 फीसदी की कमी आई है। अबतक देश में करीब 144 लाख हेक्टेयर में धान की बुआई हो सकी है।
देखें, मॉनसून की बेरुखी ने बढ़ाया घर का बजट!
इस दौरान दलहनों की बुआई में सबसे ज्यादा करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। अबतक देश में करीब 40 लाख हेक्टेयर में ही दालों की बुआई हो सकी है। साथ ही तिलहन और कपास की बुआई में भी करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि गन्ने की बुआई में करीब 4 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। अबतक देश भर में करीब 52 लाख हेक्टेयर में गन्ने की बुआई हो चुकी है।
वहीं इस बीच महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है और खराब मॉनसून ने तो आग में घी का काम किया है। पिछले 2 महीने में गेहूं, चीनी, मसाले सब कुछ महंगा हो गया है और कीमत भी 1-2 फीसदी नहीं 50 फीसदी तक बढ़ गई है। खराब बारिश ने आपके किचन का बजट बढ़ा दिया है।
2 महीने में गेहूं का भाव 1,156 रुपये प्रति क्विंटल से 30 फीसदी बढ़कर 1,470 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। चने का भाव 4,090 रुपये प्रति क्विंटल से 20 फीसदी बढ़कर 4,900 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है।
कम बारिश ने लगाई सब्जियों के दाम में आग!
चीनी का भाव 2 महीने में ही 2,810 रुपये प्रति क्विंटल से 20 फीसदी बढ़कर 3,400 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। 2 महीने में सोयाबीन 3,333 रुपये प्रति क्विंटल से 52 फीसदी बढ़कर 5,065 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। सरसों का भाव 3,740 रुपये प्रति क्विंटल से 18 फीसदी बढ़कर 4,440 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। 2 महीने में मक्के का भाव 1,090 रुपये प्रति क्विंटल से 50 फीसदी बढ़कर 1,640 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है।
मसालों की बात करें तो हल्दी की कीमत 3,610 रुपये प्रति क्विंटल से 70 फीसदी बढ़कर 6,160 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। जीरे का भाव 12,500 रुपये से 31 फीसदी बढ़कर 16,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार














