24 मई 2012
सचिन को संन्यास लेने की जरूरत नही: हैडली
11 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

बेंगलूरु।
क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली का कहना है कि अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अभी संन्यास लेने की कोई जरूरत नहीं है।

हैडली ने यहां एक कार्यक्रम से इतर 'यूनीवार्ता' के साथ बातचीत में सचिन की सराहना करते हुए कहा, लोग उनके संन्यास की बात इसलिए उठा रहे हैं कि पिछले लगभग एक वर्ष से उन्होंने कोई शतक नहीं बनाया है, लेकिन वह 60, 70, 80 के अच्छे स्कोर बना रहे हैं और भारतीय पारी में अहम योगदान दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं बनेगा सचिन का महाशतक?

पूर्व ऑलराउंडर ने सचिन के बचाव में उतरते हुए कहा, उनके पास अभी काफी समय है। जहां तक टीम का संबंध है सभी चाहते हैं कि वह अपना महाशतक बनाएं। जैसे ही सचिन यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे सभी रिलेक्स हो जाएंगे। मेरा भी मानना है कि सचिन यह शतक पूरा करने के बाद जल्द ही दो-तीन और शतक ठोक डालेंगे।

भारतीय वरिष्ठों के बचाव में हैडली ने कहा, आप एक झटके में सचिन, लक्ष्मण और द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों के संन्यास को बर्दाश्त नहीं कर सकते। यदि युवा खिलाड़ी आ रहे हैं तो उन्हें आने दीजिए। चयनकर्ता ही यह फैसला करेंगे कि कब किसे टीम में लेना है। भारत के ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के टेस्ट दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन पर हैडली ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों की स्विंग और उछाल लेती गेंदों की खेलने की कमजोरी सामने आ गयी। तकनीकी रूप से भारतीय बल्लेबाज ऐसी गेंदों के सामने संघर्ष करते हैं। वैसे भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बड़ी अच्छी लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की।

सचिन को नहीं दिया जाना चाहिए ब्रेकः गावस्कर

उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज घरेलू पिचों पर बहुत अच्छा खेलते हैं, लेकिन उन्हें भारत में उछाल वाली पिचों की जरूरत है तभी वे ऐसी पिचों पर टिककर खेल पाएंगे। इस बात को कई खिलाड़ी वर्षों से उठा रहे हैं और जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक भारतीय बल्लेबाजों का विदेशी जमीन पर प्रदर्शन खराब रहेगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

Feb 20, 2012

सचिन तेंदुलकर को अभी और खेलना चाहिए १ मेरी राय मे सचिन को अगला वर्ल्ड कप खेलना चाहिए १ सचिन मे अभी क्षमता है  और वो करके दिखा सकते है १

Mahesh Verma Khetri Nagar Jhunjhunu (Rajasthan)

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.