08 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
पर्थ। विराट कोहली (77) की जुझारू अर्धशतकीय पारी और रविचंद्रन अश्विन (3 विकेट और नाबाद 30 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ने श्रीलंका को त्रिकोणीय एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला में आज यहां चार विकेट से हराकर शृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज की।
भारत ने एक वक्त अपने छह विकेट 181 रन तक गंवा दिए थे, लेकिन अश्विन (नाबाद 30) और रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 24) ने फिर सातवें विकेट के लिए 53 रन की अविजित साझेदारी कर भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। भारत ने 46.4 ओवर में छह विकेट पर 234 रन बनाए।
भारत को हालांकि जीत के लिए 234 रन का मामूली लक्ष्य मिला था, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से भारतीय बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को मुश्किल बना दिया था। लेकिन विराट ने 94 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया।
विराट ने एक छोर पर खूंटा गाड़ते हुए सचिन तेंदुलकर (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन, रोहित शर्मा (10) के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन और सुरेश रैना (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन की अहम साझेदारियां की। जडेजा ने 28 गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद 24 और अश्विन ने 38 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए।
भारत ने इस मैच में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आराम दिया था और वह तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरा था। भारत की त्रिकोणीय शृंखला में यह पहली जीत है। उसे पिछले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों 65 से हार का सामना करना पड़ा था।
जीत के लिए 234 रन के सामान्य लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पिछले मैच में आराम लेने वाले वीरेन्द्र सेहवाग आठ गेंदों में दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर चलते बने। उन्हें लसित मलिंगा की गेंद पर नुवान कुलशेखरा ने आउट किया।
लेकिन सचिन और विराट ने टीम को शुरुआती झटके से उबार लिया। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए शानदार 75 रन जोड़े। सचिन आज अच्छे टच में नजर आ रहे थे, लेकिन वह अपने अर्धशतक से मात्र दो रन पीछे रह गए। वह 63 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज की गेंद को विकेटों पर खेल बैठे।
रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और मात्र दस रन बनाकर थिषारा परेरा की गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान के हाथों लपके गए। विराट ने फिर रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन की अहम साझेदारी की। इस दौरान विराट ने 66 गेंदों में सात चौकों की मदद से अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया।
रैना ने 27 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। वह मैथ्यूज की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी के हाथों लपके गए। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। वह मात्र चार रन ही बना सके और धम्मिका प्रसाद की गेंद पर मलिंगा के हाथों लपके गए।
एक छोर पर खूंटा गाड़कर खेल रहे विराट का धैर्य भी आखिर जवाब दे गया और वह तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। इस तरह भारत ने अपने छह शीर्ष बल्लेबाज 181 रन तक गंवा दिए थे और उसकी जीत की राह मुश्किल हो चली थी। भारत को जीत के लिए अब भी 53 रन की जरूरत थी जबकि उसके चार पुछल्ले विकेट शेष थे।
लेकिन जडेजा और मैन आफ द मैच अश्विन ने धैर्य के साथ खेलते हुए भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना किसी हड़बड़ी के श्रीलंकाई गेंदबाजों को आराम से खेला और भारत को जीत दिलाकर नाबाद वापस लौटे।
भारत को जब जीत के लिए मात्र एक रन चाहिए था तब अश्विन का शॉट श्रीलंका के तीन क्षेत्ररक्षकों के बीच में गिरा, लेकिन किसी ने भी उसे पकड़ने की जहमत नहीं उठायी। श्रीलंका की ओर से मैथ्यूज ने 31 रन पर दो विकेट लिए जबकि मलिंगा, धम्मिका और परेरा को एक-एक विकेट मिला।
श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी-
इससे पहले अश्विन और जहीर खान की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को विकेट पर 233 रन के सामान्य स्कोर पर रोक दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाका मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया और नियमित अंतराल में विकेट लेकर उसे लगातार दबाव में रखा।
दिनेश चांडीमल (64) को छोड़कर श्रीलंका का कोई बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। तिलकरत्ने दिलशान ने 48, एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 33, कुमार संगकारा ने 26 और कप्तान महेला जयवर्द्धने ने 23 रन बनाए।
भारत की तरफ से आफ स्पिनर अश्विन ने दस ओवर में मात्र 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि लंबे समय बाद टीम में लौटे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने 44 रन देकर दो विकेट लिए। आर. विनय कुमार और रवीन्द्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
भारत इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरा था और उसकी यह रणनीति सफल रही। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उपुल थरंगा (4) को जहीर ने पहली स्लिप में सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच कराते हुए भारत को पहली सफलता दिला दी।
थरंगा का विकेट जल्दी गंवाने से श्रीलंकाई टीम गहरे दबाव में आ गयी। भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया। दिलशान और संगकारा ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
लेकिन जहीर ने संगकारा को विकेट के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराते हुए इस खतरनाक होती साझेदारी को जुदा कर दिया। संगकारा ने 34 गेंदों में दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए। दिलशान दो रन से अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्हें जडेजा ने प्वाइंट पर विराट कोहली के हाथों कैच कराया।
श्रीलंका के 100 रन 25वें ओवर में पूरे हुए। चांडीमल और महेला ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। अश्विन ने महेला को डीप स्क्वायर लेग सीमा पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। अश्विन ने इसके बाद थिषारा परेरा (7) और चांडीमल को भी चलता कर दिया।
चांडीमल ने 81 गेंदों में चार चौकों 64 रन बनाए। लाहिरू तिरिमाने सात रन बनाकर रन आउट हुए जबकि नुवान कुलशेखरा (7) को विनय कुमार ने रोहित के हाथों कैच कराया। उपकप्तान मैथ्यूज ने 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 33 रन नाबाद रहे।
भारतीय टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) वीरेंद्र सेहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आर.विनय कुमार, प्रवीण कुमार और जहीर खान।
श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है: महेला जयवर्द्धने (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, थिसिरा परेरा, नुवान कुलासेकरा, लसिथ मलिंगा, धम्मिका प्रसाद और लाहिरू थिरिमाने।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.