24 मई 2012
मैं प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं हूं : राहुल
08 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

भदोही।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने आज यहां कहा कि वे प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में जनता की सेवा के लिए आये हैं।

गांधी ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मायावती, मुलायम एवं आडवाणी जनता के बीच नहीं जाते। उन्होंने गरीबी का असली परिदृश्य नहीं देखा है। तभी तो भाजपा जैसी पार्टी ‘शाइनिंग इंडिया’ का नारा देती है।

राहुल का मकसद प्रधानमंत्री बनना नहीं: प्रियंका



कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यही तीन पार्टियां पिछले 22 वर्षों से उत्तर प्रदेश में राज कर रही हैं। इस अवधि में राज्य काफी पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि यहां की आवश्यकताओं की ईमानदारी से पूर्ति की गयी होती तो शायद लोगों को मुम्बई अथवा दिल्ली नहीं जाना पड़ता।

गांधी ने कहा कि गरीबों एवं जरूरतमंदों को रोजगार देने के लिए ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा जैसी योजना चलायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अब भोजन का अधिकार जैसा विधेयक ला रही है, ताकि गरीबों को भूखों न सोना पड़े।

चुनाव जीतें या हारें, जनता से मिलता रहूंगा: राहुल


अमेठी से कांग्रेस सांसद ने भरोसा दिलाया कि राज्य में कांग्रेस सत्ता में आयी तो यहां की तस्वीर बदल देगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

Feb 14, 2012

हर पागल यही कहता है की वह पागल नही है! यह इस राष्ट्र का दुर्भाग्या होगा जिस दिन एक घटिया वयक्ति इसका पी म होगा

Satish Rohtak, Haryana

Feb 14, 2012

I want see Rahul Gandhi as a Prime Minister

Shahbaj Kotwali Dehat, Distt. Bijnor(UP)

Feb 14, 2012

Rahul Gandhi is best as a future Prime minister, I want see Rahul as a India's prime minister.

Shahbaj Kotwali Dehat, Distt. Bijnor(UP)

Feb 14, 2012

RAHUL GANDHI will be good pradhanmantri  of india .desh ki yese pradhan mantri jarurat hai.jo garibo ka khayal rakhata ho.jo janta ke samsaya ka samadhan karata hai.

bablu dubey surat

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.