09 अक्टूबर 2012
आईएएनएस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
जींद। हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि इस साल राज्य में रेप के कम मामले हैं, लेकिन आंकड़ों से ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता। 6 अक्टूबर को जींद जिले के नरवाना इलाके में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। बलात्कार के बाद पीड़ित लड़की ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। लेकिन अपने डाइंग डिक्लेयरेशन यानि मौत से पहले दिए बयान ने लड़की ने आरोपियों के नाम कैमरे के सामने बताए। हद तो इस बात की थी कि पहले दिन पुलिस सिर्फ उस महिला और एक लड़के को गिरफ्तार कर पाई जिन्होंने बलात्कार के दौरान कमरे की पहरेदारी की।
मामला जब मीडिया में उछला तो अगले दिन यानि 7 अक्टूबर को दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। लेकिन तफ्तीश के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपियों में हरियाणा पुलिस का एक जवान मनोज भी शामिल था। अब पुलिस ने अपने ही जवान की गिरफ्तारी बलात्कार के दौरान पहरेदारी के लिए की। यानि कमरे में बलात्कार होता रहा और बाहर पहरा देता रहा हरियाणा का ही पुलिसकर्मी।
इससे पहले 19 सितंबर को हिसार में दलित नाबालिग लड़की से 12 लोगों ने गैंगरेप किया, 21 सितंबर को जींद में दिनदहाड़े घर में घुसकर पिछड़े वर्ग की महिला से पिस्तौल की नोक पर गैंगरेप किया गया, 28 सितंबर को गोहाना में गैंगरेप की वारदात सामने आई, 29 सितंबर को भिवानी में नाबालिग लड़की से रेप किया गया, 1 अक्टूबर को रोहतक में नाबालिग लड़की रेप की शिकार हुई, 2 अक्टूबर को नरवाना में मानसिक रुप से कमजोर लड़की से रेप, 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हुड्डा के गृह जिले रोहतक में एक और रेप का मामला सामने आया जबकि 3 अक्टूबर को ही सोनीपत के बनवासा में महिला से गैंगरेप।
फिर 3 अक्टूबर को ही जींद में मानसिक रुप से कमजोर महिला के साथ गैंगरेप हुआ। इसके बाद 4 अक्टूबर को करनाल में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया लेकिन राज्य के पुलिस चीफ फिर भी यही कह रहे हैं कि रेप के मामले कम ही हैं।
हालांकि रेप की इन लगातार घटनाओं के बाद हरियाणा सरकार के भी हाथ पांव फूल गए। 4 अक्टूबर को राज्य सरकार ने जिला स्तर पर 3 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जो रेप की इन वारदात पर नजर रखें और जल्द से जल्द मामले में सजा दिलवाने का काम करे। लेकिन अभी ये कमेटी काम शुरू करती ही कि उससे पहले ही 6 अक्टूबर को जींद में एक और वारदात हो गई। जाहिर तौर पर आरोपियों में कानून का डर न के बराबर दिख रहा है। और तो और मुख्यमंत्री हुड्डा के कड़े कदम उठाने के बयान का डर भी नहीं दिख रहा।
जाहिर तौर पर पुलिस और सरकार के कदम नाकाफी दिख रहे हैं। बदमाशों में कानून का रत्तीभर भी खौफ नहीं है। पुलिस रेप की एक वारदात की तफ्तीश पूरी भी नहीं कर पा रही कि दूसरी वारदात सिर उठाकर सामने खड़ी हो जाती है। बड़ी बात ये है कि सूबे में खादी के दामन पर नाकामी की तोहमत लग रही है और खादी के दामन पर बलात्कार का दाग। ऐसे में अगर हरियाणा में जंगलराज जैसे हालात होने की बात कही जा रही है तो क्या वो गलत है?
सोनिया बोलीं, हरियाणा ही नहीं पूरे देश में हो रहे रेप
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
18 जून 2013
Oct 12, 2012
डीजीपी को रेप कम लग रहे है ...तो जा भाई तू ही कुछ रेप कर ले ...ताकि थारा टारगेट पूरा हो जाए| थारे मे रेप की ताक़त का हो...लोगो को बुला ले थारी बहन बी बी का रेप कर तारे टारगेट मे मदद कर दे.... तू कलंक है इंसानियत के नाम पे| थू है तेरे पे नीच इंसान |
ranbir singh jodhpur
Oct 09, 2012
तो डीजी पी साहेब इसके लिए आपके क्या राष्ट्रीय पुरूस्कर से सम्मनित करे करे क्या/ आप इस तरहा का स्टॅटमेंटदेकर अपनी पीट खुद ही ठोक रहे हे / जिस औरत के साथ जो हादसा हुआ हे यदि यही हादसा आपकी मा / बहन के साथ हुआ हुवा होता तो भी आप क्या यही भाषण देते यही हा तो फिर इस देश का कूछ नही हो सकता /
Sanjay Singh kanpur
Oct 09, 2012
मेरी यह राय हे की असे लोगो को बिच चोरह्य पर गोली मार दे. (ओमबीर सिंग )..............
OMBIR SINGH BHIWANI
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












